Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शोले' लिखने वाले सलीम-जावेद की असली कहानी लेकर आ रहे Salman Khan और फरहान अख्तर, डॉक्युमेंट्री पर लगी मुहर!

    Updated: Thu, 30 May 2024 08:29 PM (IST)

    Salim-Javed 70 और 80 दशक के सबसे सफल स्क्रीनराइटर्स की जोड़ी रही है। दोनों ने मिलकर शोले और जंजीर जैसी तमाम हिट फिल्मों की कहानी गढ़ी है। बड़े पर्दे प ...और पढ़ें

    सलीम-जावेद पर डॉक्युमेंट्री बनाएंगे सलमान खान और फरहान अख्तर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलीम-जावेद पर डॉक्युमेंट्री बनाएंगे सलमान खान और फरहान अख्तर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सलीम-जावेद पर बनेगी डॉक्युमेंट्री
    2. फरहान और सलमान ने मिलाया हाथ
    3. सलीम-जावेद की कहानी से होंगे रूबरू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलीम-जावेद (Salim-Javed) की जोड़ी हिंदी सिनेमा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 70 और 80 के दशक में इस जोड़ी का ही जलवा चलता था। बड़े पर्दे पर हिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले सलीम-जावेद ने मिलकर 'जंजीर', 'शोले', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों की कहानी गढ़ी है।

    सलीम-जावेद करीब 12 सालों तक सिनेमा पर राज करते रहे। दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की कहानी लिखी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये। भले ही आज दोनों साथ में फिल्में नहीं बनाते हैं, लेकिन उनकी जोड़ी आज भी सबसे पॉपुलर है। खैर, आपने बड़े पर्दे पर सलीम-जावेद की कहानी और डायलॉग्स का तो खूब लुत्फ उठाया होगा, लेकिन आप उनकी असली कहानी से रूबरू हैं?

    बनेगी सलीम-जावेद पर डॉक्युमेंट्री

    जल्द ही आपको सलीम-जावेद की असली कहानी से रूबरू कराया जाएगा। ई-टाइम्स के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) सलीम-जावेद की कहानी को दुनिया के सामने लाने जा रहे हैं। तीनों मिलकर इस हिट जोड़ी पर डॉक्युमेंट्री बना रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट, टाइगर बेबी और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले डॉक्युमेंट्री बनाई जाएगी। 

    फिलहाल, सलीम-जावेद की डॉक्युमेंट्री को लेकर अभी ज्यादा अपडेट नहीं आया है और ना ही सलमान या फिर फरहान ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट की है। 

    यह भी पढ़ें- जब 'दीवार' में क्रेडिट न मिलने पर भड़क गए थे सलीम-जावेद, मुंबई में लगे हर पोस्टर पर लिखवा दिया था अपना नाम

    इतनी फिल्में रहीं हिट

    सलीम-जावेद पहले स्क्रीनराइटर्स हैं, जिन्हें स्टार स्टेटस मिला। उन्हें हिंदी सिनेमा के महान स्क्रीनराइटर्स में गिना जाता है। 1971 से 1987 तक सलीम-जावेद ने करीब 24 फिल्मों में काम किया और इसमें से 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। मगर 80 दशक के आखिर में यह जोड़ी टूट गई थी। एक बार जावेद ने कहा था कि उनकी लड़ाई नहीं हुई थी, बस बॉन्डिंग पहले जैसी नहीं रही। इसी वजह से दोनों ने फिल्में बनाना बंद कर दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सलीम खान के साथ मिलकर जावेद अख्तर ने हिंदी सिनेमा में बनाया था अपना नाम, दीं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में