Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग पर आया पिता सलीम खान का रिएक्शन, बोले- 'वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं....'

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:57 PM (IST)

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल आज रविवार को उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की ...और पढ़ें

    सलमान खान और सलीम खान (Photo Credit: Instagram)
    सलमान खान और सलीम खान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की। इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

    इसके साथ ही पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। अब इस मामले में सलमान के पिता सलीम खान की प्रतिक्रिया आई है।

    यह भी पढ़ें: फायरिंग के बाद ऐसा है Salman Khan का रिएक्शन, करीबी का खुलासा, घर बदलने की प्लानिंग में सलीम खान

    फायरिंग पर सलीम खान का रिएक्शन

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के घर पर फायरिंग की खतरनाक घटना के कुछ घंटों बाद अब लेखक और अभिनेता सलीम खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, बताने को कुछ नहीं है। वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

    राहुल कनाल ने दिया अपडेट

    इससे पहले राहुल कनाल ने सलमान खान के बारे में अपडेट शेयर किया था। पैपराजी ने राहुल से गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते समय पूछा था कि अभी भाई कैसे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि दुआ है ऊपर वाले की, भाई सब अच्छे हैं।

    3 राउंड फायरिंग की मिली जानकारी

    अब संदिग्ध शूटरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। रविवार सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। अब केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    बता दें कि इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह खबरें कई बार सामने आती रही हैं कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

    यह भी पढ़ें: 'पहले डकैती और अब गोलीबारी...', Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग से खौफ में Pooja Bhatt, सुरक्षा पर उठाए सवाल