Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan के घर पर गोली चलाने वालों को सलीम खान ने बताया 'जाहिल', बेटे को धमकाने पर कही ये बात

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 03:35 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमले की खबर चौंकाने वाली है। हाल ही में दो हमलावर उनके घर पर फायरिंग करके भाग गए। हालांकि पुलिस ने उ ...और पढ़ें

    सलमान खान के दुश्मनों को सलीम खान ने बताया 'जाहिल', (X Image)
    सलमान खान के दुश्मनों को सलीम खान ने बताया 'जाहिल', (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान फायरिंग की घटना को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो लोगों ने गोली चलाई थी। सुपरस्टार के साथ हुई इस घटना ने देशभर में चर्चा बटोरी। हालांकि, पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बिहार का बताया जा रहा है।

    अब इस हमले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बेटे के दुश्मनों को जाहिल बताया है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

    क्या बोले सलीम खान ?

    गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना पर बात करते हुए सलीन खान ने इंडिया टुडे से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके पूरे खान परिवार को एक्स्ट्रा पुलिस प्रोटेक्शन दिया है। सलीम खान ने बेटे सलमान खान को धमकाने वालों के बारे में बात करते हुए कहा, "इन लोगों के बारे में क्या बात की जाए, ये जाहिल लोग हैं, कहते हैं, मार देंगे तब पता लगेगा ना।"

    परिवार को मिली सुरक्षा

    उन्होंने आगे कहा, हमे कड़ी सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस ने हमें और हमारे दोस्तों को प्रोटेक्शन देने का आश्वासन दिया है। अगर वो दो लोगों को गिरफ्तार कर सकते है, तो इसका मतलब है कि वो इस पर काम कर रहे हैं।

    काम नहीं रोकेंगे सलमान खान

    सलीम खान ने सलमान खान के काम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सलमान को अपने शेड्यूल के हिसाब से काम चालू रखने की सलाह दी गई है। सलीम खान ने आगे कहा कि क्योंकि मैटर अभी पुलिस के साथ जुड़ गया है, इसलिए हमें इस पर ज्यादा बात करने से मना किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस' मेकर्स ने की ऐसी हरकत, नाराज हो जाएंगे शो के फैंस, होस्ट Salman Khan को भी घसीटा

    सलमान की आने वाली फिल्में

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर के खाते में कई फिल्में है। ईद पर सलमान खान ने सिकंदर का एलान किया था। इसके अलावा उनके पास किक 2, द बुल और प्रेम की शादी समेत दूसरे प्रोजेक्ट्स भी हैं। हालांकि, अभी इन फिल्मों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।