यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saawan Kumar Last Rites: 'सनम बेवफा' के निर्देशक सावन कुमार का हुआ अंतिम संस्कार, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Saawan Kumar Last Rites सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा का निर्देशन करने वाले सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। शुक्रवार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Saawan Kumar Last Rites: सलमान खान से लेकर राजेश खन्ना जैसे सितारों को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक निर्माता सावन कुमार टाक ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सावंत कुमार टाक की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई में अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां गुरूवार को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। सावन कुमार टाक के निधन के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं।
सावन कुमार टाक की अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सितारे
निर्देशक निर्माता सावन कुमार टाक को कुछ घंटे पहले ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से उनके घर जुहू में लेकर आया गया। उनकी अंतिम यात्रा की वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उनके परिवार के करीबी लोग और इंडस्ट्री के दोस्त निर्देशक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें। पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सावन कुमार टाक के अंतिम दर्शन के लिए प्रेम चोपड़ा और विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, डेविड धवन और अशोक पंडित सहित इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचें थे।
Photo Credit- Twitter

सलमान खान और अशोक पंडित ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि
सलमान खान ने सावन कुमार टाक के साथ काफी काम किया है। उनकी फिल्म 'सनम बेवफा' और सावन जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे सलमान खान ने निर्देशक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सावन जी। मेरे दिल में हमेशा आपके लिए प्यार और सम्मान रहेगा। इसके अलावा अशोक पंडित ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'सावन कुमार जी के निधन की खबर सुनकर बहुत ही दुख हुआ। सावन,सौतन और सनम बेवफा उनके करियर की कुछ सफल फिल्में थीं। फिल्म इंडस्ट्री ने एक अच्छे इंसान और बेहतरीन प्रोड्यूसर को खो दिया है। परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। ओम शांति'।