Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हो गया कन्फर्म! ईद पर होगा Salman Khan का हाई वोल्टेज धमाका, Ghajini डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 12:50 PM (IST)

    Salman Khan की फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के बाद उनके चाहने वाले ये जानना चाह रहे थे क ...और पढ़ें

    सलमान खान ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा / फोटो- Instagram
    सलमान खान ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान की अगली फिल्म की हुई घोषणा
    2. गजिनी डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
    3. ईद पर फिर सलमान खान का होगा धमाका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के लिए बीता साल 'किसी का भाई, किसी की जान' और 'टाइगर-3' के साथ ठीक-ठाक ही रहा था। सलमान-कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म टाइगर 3 ने कमाई तो की, लेकिन समीक्षकों और दर्शकों दोनों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई।

    इसके बावजूद सलमान खान के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। करण जौहर की द बुल के अलावा एक लंबे समय से ये खबर सामने आ रही थी कि सलमान खान जल्द ही तमिल डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस की फिल्म में काम करेंगे। अब ये कन्फर्म हो चुका है कि सलमान खान एक बार फिर से ईद पर अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं।

    सलमान खान ईद के मौके पर फिर करेंगे धमाका

    सलमान खान हर साल ईद पर अपने फैंस को अपनी फिल्मों के जरिये ईदी देने जरूर आते हैं। बीते साल अपनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ( Box Office) पर हाल देखकर दबंग खान अपनी फिल्मों के चुनाव में और भी सतर्क हो गए हैं और कोई भी जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। इस साल तो सलमान खान ईद के मौके पर फैंस के बीच नहीं आएंगे, लेकिन अगले साल यानी कि 2025 की ईद वह जरूर खास बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan ने ईद के लिए कसी कमर, 'द बुल' के बाद अगले मास्टर स्ट्रोक के लिए तैयार, आगे बढ़ा इस फिल्म का काम?

    सलमान खान ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ए आर मुरुगदोस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला को अगले एक्साइटिंग प्रोजेक्ट में ज्वाइन करके बेहद खुश हूं। ये कोलाब्रेशन बहुत ही स्पेशल है, इस सफर में आपका प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद चाहिए। ईद 2025 में रिलीज हो रही है"। 

    खबरें और भी

    आमिर खान को दी थी उनके करियर की बड़ी ब्लॉकबस्टर

    सलमान खान और ए आर मुरुगदोस एक साथ काम कर रहे हैं, ये तो कन्फर्म हो चुका है, लेकिन फिल्म का टाइटल क्या होगा, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। आपको बता दें कि सलमान खान से पहले आमिर खान (Aamir Khan) भी ए आर मुरुगदोस के साथ काम कर चुके हैं।

    उन्होंने आमिर खान-असीन की 2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी का निर्देशन किया था। इसके अलावा अक्षय कुमार भी ए आर मुरुगदोस के साथ काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 के बाद सलमान खान शुरू करेंगे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की शूटिंग? पूरी हुई स्क्रिप्ट