विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan को धमकी देने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार, खुद को बताया Lawrence Bishnoi का भाई

Published: Thu, 07 Nov 2024 11:15 AM (GMT+05:30)

सलमान खान को एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भाई बताकर धमकी दी थी। धमकी के साथ ...और पढ़ें

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार
सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को मिला धमकी भरा मैसेज
  2. सलमान खान को लगातार मिल रही हैं धमकियां
  3. 26 साल पुराने विवाद से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान को मिलने वाली धमकियां और बढ़ गई हैं। लगातार एक्टर की जान को खतरा देखते हुए उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। अब खबर आ रही है कि एक्टर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया।

व्यक्ति ने एक्टर के लिए धमकी भरा संदेश भेजा था और ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि आरोपी बीकाराम जलाराम बिश्नोई जो लॉरेंस बिश्नोई के भाई होने का दावा करता है,राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।

यह भी पढ़ें: टाइट सिक्योरिटी के बावजूद लीक हुआ Salman Khan का वीडियो, 'सिकंदर' के सेट से वायरल हुई तस्वीरें

कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ शख्स

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने न्यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) से मिली सूचना के आधार पर हावेरी कस्बे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया और आज उसे उनके हवाले कर दिया गया।'

जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए वर्ली पुलिस की एक टीम भेजी गई। बिश्नोई को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद उसे वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद 1998 की एक घटना से जुड़ा है। सलमान खान उस समय सूरज बड़जात्या की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में कर रहे थे। वहीं एक दिन एक्टर रात में शिकार करने गए थे जहां उन्होंने दो काले हिरण को मार दिया। बिश्नोई समुदाय द्वारा इस प्रजाति को पूजा जाता है और इसी वजह से बिश्नोई समिति उनसे नाराज है।

लंबे समय से चले आ रहे इस झगड़े के कारण हाल के महीनों में अभिनेता के खिलाफ कई धमकियां मिली हैं। 26 साल बाद ये मामला और लाइमलाइट में आ गया है। इस साल की शुरुआत में उनके आवास के पास कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी भी की थी।

यह भी पढ़ें: 'हमारे मंदिर में माफी मांगे या 5 करोड़ दे', लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर मिली धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।