विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान मॉम की नयी कार लेकर अपनी हीरोइन के स्टाफ की शादी में पहुंचे, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:40 AM (IST)

अगर आप Salman Khan के इस गाड़ी के नंबर को देखें तो इसमें दो बार 27 का इस्तेमाल हुआ है। 27 यानी सलमान के जन्मदिन का नंबर। गौरतलब है कि सलमान अपना बर्थडे 27 दिसंबर को मनाते हैं। साथ ही 9 दिसंबर को..

सलमान ख़ान मॉम की नयी कार लेकर अपनी हीरोइन के स्टाफ की शादी में पहुंचे, देखें तस्वीरें
सलमान ख़ान मॉम की नयी कार लेकर अपनी हीरोइन के स्टाफ की शादी में पहुंचे, देखें तस्वीरें

मुंबई। सलमान ख़ान Salman Khan जो इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म भारत Bharat के लिए चर्चा में रहते हैं। साथ ही उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले Pulwama Terror Attack के बाद अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से पुलवामा के शहीदों के परिवारों को मदद देने की बात भी कही है। जिसकी जानकारी भारत सरकार के एक मंत्री ने ट्वीट कर दी है।

बहरहाल, हाल ही में यह भी ख़बर आई थी कि सलमान ख़ान ने अपनी मॉम सलमान ख़ान को एक कार गिफ्ट की है। इसी ख़बर के साथ यह भी कहा गया कि सलमा इस कार का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगी। क्योंकि यह कार काफी फैंसी है और सलमा ख़ान को इसमें चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। बहरहाल, ख़बरों की माने तो जैसे ही सलमान को पता चला कि उनकी मॉम अपने लिए एक कार लेने की सोच रहे हैं तो सलमान ने बिना देरी किये यह नयी लक्जरी गाड़ी मां को गिफ्ट कर दी। इस तस्वीर में आप वही कार देख पा रहे हैं। दरअसल सलमान इस गाड़ी से रविवार रात सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजेर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। आप देख सकते हैं इस नयी गाड़ी की पूजा भी हुई है और इस पर स्वस्तिक का चिन्ह भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, आयुष्मान खुराना ने लिखी भावुक कविता

अगर आप इस गाड़ी के नंबर को देखें तो इसमें दो बार 27 का इस्तेमाल हुआ है। 27 यानी सलमान के जन्मदिन का नंबर। गौरतलब है कि सलमान अपना बर्थडे 27 दिसंबर को मनाते हैं। साथ ही 9 दिसंबर को सलमान की मॉम सलमा ख़ान का बर्थडे होता है। 27 के 2 और 7 का जोड़ भी 9। यानी सलमान ने अपनी नयी कार लेते समय कार के मॉडल और सुविधाओं के अलावा अंकज्योतिष का भी ध्यान रखा। बहरहाल, सलमान इस तस्वीर में आप सलमान और सोनाक्षी सिन्हा को एक साथ देख पा रहे हैं।

यह मौका सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजेर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का था जिसमें सलमान की मौजूदगी बेहद ख़ास रही। जबकि सोनाक्षी सिन्हा की मॉम पूनम सिन्हा भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद दिखीं।

सोनाक्षी सिन्हा इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसा कि आप जानते हैं सोनाक्षी ने सलमान के साथ ही बॉलीवुड में दबंग फ़िल्म से डेब्यू किया था। दबंग के अगले भाग में भी वो सलमान संग दिखने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की मॉम सहित इन सबने देखी गली बॉय, देखें तस्वीरें

बहरहाल, सलमान ख़ान अपनी अगली फ़िल्म ‘भारत’ के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी होंगी। पहले इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा कास्ट की गयी थीं, बाद में उन्होंने यह फ़िल्म छोड़ दी थी।