विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुझे ट्रोल करने के लिए लाखों खर्च कर रहे...', Salman Khan की हीरोइन का बड़ा आरोप, नीचे गिराना चाहते लोग

Published: Mon, 24 Mar 2025 01:32 PM (IST)

आज के समय में पीआर गेम इतना सॉलिड हो गया है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ उनका ही जलवा चल ...और पढ़ें

बॉलीवड एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग के पीछे का बड़ा राज खोला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉलीवड एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग के पीछे का बड़ा राज खोला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. किसी का भाई किसी का जान में नजर आ चुकीं पूजा
  2. पूजा हेगड़े ने की हैं कई बॉलीवुड फिल्मों में काम
  3. पूजा हेगड़े ने ट्रोल करने के पीछे का बड़ा राज खोला

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस लगती है, अंदर की सच्चाई उससे एकदम अलग है। हाल ही में, सलमान खान की हीरोइन पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने भी इंडस्ट्री का बड़ा राज खोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें ट्रोल करने के लिए लोगों ने लाखों रुपये खर्च किए हैं।

पूजा हेगड़े बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह पिछले 9 साल से हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। किसी का भाई किसी का जान में सलमान के साथ इश्क फरमा चुकीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह किसी के पीआर गेम के जरिए टार्गेट हुई थीं जिसने उनके और उनके परिवार पर बुरा असर डाला था।

पूजा हेगड़े को किया जा रहा था टार्गेट

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जब पूजा हेगड़े से पूछा गया कि क्या वह कभी किसी के पीआर गेम के चलते टार्गेट हुई हैं। तब उन्होंन कहा, "कई बार। मेरे लिए यह एक झटका था। एक चीज जिसमें मैं वाकई खराब हूं, वह है पीआर। मुझे याद है कि एक समय था जब मुझे लगातार मीम पेजों द्वारा ट्रोल किया जा रहा था और मैं सोचती थी कि वे लगातार मेरे बारे में नकारात्मक बातें क्यों कर रहे हैं? यह टार्गेट किए जाने जैसा लग रहा था। लोग दूसरे लोगों को नीचा दिखाने के लिए बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- साउथ स्टार Vijay ने राजनीति में मारी एंट्री तो दुखी हो गईं पूजा हेगड़े, 'देवा' एक्ट्रेस ने बताया क्यों टूटा दिल

pooja hegde photos

Photo Credit - Instagram

ट्रोल से परेशान हो गया था परिवार

सोशल मीडिया ट्रोल और नीचा दिखाने का पूजा और उनके परिवार पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा, "जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैं और मेरे माता-पिता बहुत परेशान हो गए लेकिन मैंने इसे एक तारीफ के तौर पर भी लिया क्योंकि अगर कोई आपको नीचे गिराने की जरूरत महसूस करता है तो इसका मतलब है कि आप उनसे ऊपर हैं। मैं अपने माता-पिता को यकीन दिलाती रही कि सब ठीक है लेकिन एक समय के बाद यह बहुत ज्यादा हो गया। मुझे पता चला कि लोग मुझे ट्रोल करने के लिए लाखों खर्च कर रहे थे।"

ट्रोल कराने के लिए खर्च किए थे पैसे

देवा एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने मीम पेजेस से बात की तो पता चला कि ट्रोलिंग पेड थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैंने अपनी टीम से मीम पेजों से जुड़ने और उनसे पूछने के लिए कहा कि प्रॉब्लम क्या है। उन्होंने कहा, 'वे हमें इतना पैसा दे रहे हैं। अगर आप इसे रोकना चाहती हैं या उन्हें वापस ट्रोल करना चाहती हैं तो आपको इतना देना।' मेरे लिए यह हैरान करने वाला था।"

pooja hegde

Photo Credit - Instagram

पूजा ने आगे कहा, "लोग ऐसी बातों पर यकीन तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मुझे क्यों ट्रोल किया जा रहा है या इसके पीछे क्या कारण है। कभी-कभी मैं कोई घटिया कमेंट देखती हूं और जब प्रोफाइल पर जाती हूं तो पता चलता है कि वहां कोई डिस्प्ले पिक्चर या कोई पोस्ट नहीं है। ये सिर्फ पेड बॉट्स हैं।"

यह भी पढ़ें- Deva की रिलीज से पहले Pooja Hegde के हाथ लगी हॉरर फिल्म? भूतनी बनकर इस हसीना से भिड़ने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।