Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी भी नहीं देख पाई दौड़कर आते हुए फैन को, सलमान खान ने किया कुछ ऐसा जीत लिया सबका दिल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 25 May 2023 08:59 AM (IST)

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ईद पर उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। वहीं अब इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइग ...और पढ़ें

    Photo Credit: Salman Khan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Salman Khan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद से ही उनके साथ हाई सिक्योरिटी देखी जा रही है। ऐसे में सलमान जहां भी जाते हैं उनके आसपस टाइट सिक्योरिटी होती है।

    जान का खतरा होने के बाद भी भाईजान अपने फैंस से हमेशा ही दिल खोलकर मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान अपने फैंस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान

    सलमान खान (Salman Khan)देर रात एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए हैं। इस दौरान उनके चारों तरफ हैवी सिक्योरिटी नजर आ रही है। इसी दौरान सलमान खान को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक पल को सभी को हैरान कर दिया।

    हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान से दौड़कर मिलने आया फैन

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान पूरे स्वैग में सिक्योरिटी गार्ड के बीच चल रहे होते हैं। इसी बीच उनका एक छोटा फैन दौड़कर आता है। ऐसे में सिक्योरिटी उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन सलमान उसे देखकर अपनी जगह पर ठहर जाते हैं और बच्चे को गले लगा लेते हैं। वह बच्चा भी सलमान से लिपटकर बेहद खुश नजर आता है। भाईजान उसे बड़े ही प्यार से गले लगाते हुए उसके गाल को प्यार से  थपथपाते दिखे। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सलमान के इस जिंदादिली पर दिल हार बैठे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वीडियो पर फैंस ने दिल खोलकर किया कमेंट्स

    सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "सबसे हैंडसम और इंडियन सिनेमा के अब तक के सबसे गुड लुकिंग एक्टर।" वहीं, एक दूसरा यूजर लिखता है, "भाई के क्या मोशन हैं स्लो मोशन वीडियो में।" एक ने कहा, "जलवा है यार भाई का। भाई इनके जैसे कोई नहीं।" इस तरह के कई कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।