यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again में हुई Salman Khan की एंट्री, इस किरदार को निभाकर 'भाईजान' दिखाएंगे रुतबा
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अमेजिंग कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन का दर्शकों के बीच लंबे समय से हाइप देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में एक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again: इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो इस फिल्म की सक्सेस में भी चार चांद लगाने की गारंटी माना जा रहा है।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिहं, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं। 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है। इसमें आपको 'बाजीराव सिंघम' यानी अजय देवगन का वही रौबदार अंदाज देखने को मिला ही है, तो करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी पावरफुल कॉप स्टाइल में एंट्री लेती देखी गई।
'सिंघम अगेन' में होगा ये सुपरस्टार भी
इन सबके बीच एक एक्टर और है, जिसकी फिल्म में धमाकेदार एंट्री कन्फर्म बताई गई है। यह एक्टर है सलमान खान (Salman Khan). सलमान भी अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म बताई गई है।
इस रोल को प्ले करेंगे सलमान खान
'सिंघन अगेन' सीरीज में सलमान खान कैमियो रोल में होंगे। वह 'दबंग' के चुलबुल पांडे वाले किरदार में होंगे। हालांकि, ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई गई। उनके कैरेक्टर का इंट्रोडक्शन सीधे फिल्म की रिलीज में ही होगा।
खबरें और भी
रावण की लंका लगाएंगे सिंघम
फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें अर्जुन कपूर नेगेटिव रोल में हैं। वह वो रावण बने हैं, जिनकी लंका को आग लगाने के लिए सिंघम किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, सिंबा बने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ की झलक भी दिखाई गई है।