Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 साल की उम्र में भी अधूरी है Salman Khan की ख्वाहिश, बर्थडे से पहले भाईजान ने क्यों किया ये पोस्ट?

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 06:52 PM (IST)

    सलमान खान हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं। जल्द ही उनका 60वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इससे पहले भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस ...और पढ़ें

    सलमान खान की लेटेस्ट फोटोज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान की लेटेस्ट फोटोज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सलमान खान ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

    2. भाईजान ने बताई अधूरी ख्वाहिश

    3. जन्मदिन से पहले चर्चा में आए सलमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। कुछ दिन बाद सलमान अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर भाईजान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक बार फिर से सलमान की सॉलिड फिटनेस का नजारा देखने को मिल रहा है। 

    लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने जो कैप्शन दिया है, वह हर किसी का ध्यान खींच रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सलमान ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में क्या लिखा है। 

    सामने आईं सलमान की फोटोज

    सोमवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि जिम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी सॉलिड फिटेनस साफ नजर आ रही हैं। सलमान के लेग्स और बाइसेप्स की मसल्स साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं और इस बात की गवाही दे रहे हैं कि 60 साल की उम्र में वह काफी ज्यादा फिट हैं। 

    salmanbody

    यह भी पढ़ें- Battle Of Galwan Teaser: इस खास दिन पर Salman Khan करेंगे धमाका, वॉर-ड्रामा में इंटेंस है भाईजान का किरदार

    इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने अपनी ख्वाहिश को लेकर जिक्र किया है और लिखा है- ''काश 60 साल की उम्र में मैं ऐसा दिख पाता।'' इस तरह से सलमान खान ने अपनी फिटनेस को लेकर इच्छा जाहिर की है। हालांकि, उनका ये कैप्शन मजाकिया अंदाज में क्योंकि वह काफी ज्यादा फिट हैं।

    खबरें और भी

    आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की ये लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

    किक 2 की होगी अनाउंसमेंट 

    सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी बहुचर्चित फिल्म किक 2 (Kick 2) की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की तरफ से किक 2 का पुष्टि पहले ही की जा चुकी है और हाल ही में समाप्त हुए बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में खुद सलमान ने इसका खुलासा किया था। मालूम हो कि किक के सीक्वल में साउथ सिनेमा के अभिनेता उन्नी मुकुनंद विलेन का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। खबर ये भी है कि मूवी में जैकलीन फर्नांडिस की जगह अभिनेत्री कृति सेनन दिखाई देंगी। 

    यह भी पढ़ें- 'गजनी' बनते-बनते रह गए Salman Khan, इस तरह आमिर खान के हाथ लगी थी फिल्म