Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान की हीरोइन को नहीं चाहिए 'दूल्हा', शादी के लिए परेशान घरवाले, एक्ट्रेस बोलीं- अकेले एंजॉय करना...

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:48 PM (IST)

    सलमान खान की तरह उनकी एक 41 वर्षीय को स्टार अभिनेत्री शादी में भरोसा नहीं रखती है और वह सिंगल रहना चाहती है। ...और पढ़ें

    शादी नहीं करेगी ये अदाकारा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शादी नहीं करेगी ये अदाकारा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. शादी नहीं करेगी सलमान की ये हीरोइन

    2. 41 साल की उम्र में कुंवारी है ये हसीना

    3. शादी को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा बयान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान को हिंदी सिनेमा का मोस्ट एलिजिबल बैचलर मुंडा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान की एक को स्टार एक्ट्रेस भी ऐसी हैं, जो शादी में भरोसा नहीं करती हैं। 41 साल की इस अदाकारा को सिंगल रहना पसंद है। 

    इतना नहीं नहीं अब तो इस अभिनेत्री के घरवालों ने भी शादी के लिए बोलना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन से एक्ट्रेस के बरे में जिक्र किया जा रहा है। 

    41 साल की एक्ट्रेस नहीं करेगी शादी

    शादी करना न करना बहुत ही निजी निर्णय होते हैं। इसे लेकर हर किसी की अपनी पसंद-नापसंद होती है। जय हो फिल्म की अभिनेत्री डेजी शाह भी अविवाहित हैं। वह अपने ऊपर शादी को लेकर किसी प्रकार का दबाव न किसी को बनाने देती हैं, न खुद लेती हैं। एक साक्षात्कार में डेजी कहती हैं-

    यह भी पढ़ें- खतरे से बाहर हैं सलमान खान के पापा Salim Khan, डेजी शाह ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

    shahdaisy_1771417671_3835251864170575572_966290738

    मैं सिंगल हूं और अपनी पसंद से सिंगल हूं। घरवालों ने भी अब यह कहना बंद कर दिया है कि शादी कर लो। जब मेरी शादी होनी होगी, तब हो जाएगी। मैं उसके पीछे नहीं पड़ी हूं। मैंने सुना था कि नीना गुप्ता मैम ने कहा था कि स्ट्रान्ग महिलाएं शादी नहीं करती हैं। पुरुष को स्ट्रान्ग दिमाग वाली महिलाओं के साथ रहना कठिन है, मैं स्ट्रान्ग हूं।

    मुझे अतीत में कई लेबल दिए गए हैं कि मैं भावुक नहीं हूं, प्रैक्टिकल हूं। आगे डेजी कहती हैं कि मैं स्पेस देने में यकीन करती हूं। मुझे अपनी कंपनी पसंद है। मैं अकेले एंजाय करना जानती हूं, लेकिन लोगों को लगता है कि मैं अकेली हूं और यह बात लोगों को पसंद नहीं आती है। कई बार बात मेरे लिए यह निगेटिव साबित होती है।

    खबरें और भी

    इन मूवीज में आईं नजर 

    डेजी शाह ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में आई सलमान की कल्ट फिल्म जय हो से हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखा। इसके बाद वह इन फिल्मों में भी नजर आईं-

    • हेट स्टोरी 3

    • रामरतन

    • रेस 3

    • मिस्ट्री ऑफ द टैटू

    • बिहू अटैक

    इसके अलावा डेजी शाह टीवी के फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भी बतौर कंटेंस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद सलमान खान की हीरोइन के साथ फिल्म करेंगे Palash Muchhal