यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3: 'पठान' और War से ज्यादा एक्शन से भरपूर 'टाइगर 3', Salman Khan की मूवी से जुड़ा ये अपडेट जरूर पढ़ें?
Tiger 3 Action Sequences सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाले फिल्म टाइगर 3 का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हर दिन टाइगर 3 को ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
- जानिए 'टाइगर 3' में कितने एक्शन सीक्वेंस
- दीवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan-Katrina Kaif Tiger 3: हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से दिवाली पर धमाका करने को तैयार हैं। सलमान की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टाइगर 3' की रिलीज में अब से कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में हर रोज 'टाइगर 3' जुड़े लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं।
इस बीच स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ी जानकारी निकल कर आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सलमान खान और कटरीना कैफ की इस फिल्म में कुल कितने एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं।
'टाइगर 3' में कितने एक्शन सीक्वेंस
यशराज बैनर तले बनी 'टाइगर 3' की रिलीज का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैंस में सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले आए दिन 'टाइगर 3' से संबंधित कुछ न कुछ ताजा जानकारियां सामने निकल कर आ रही हैं।
इस बीच 'टाइगर 3' के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की 'टाइगर 3' में टोटल 12 एक्शन सीक्वेंस मौजूद हो सकते हैं, जोकि पिछली स्पाई थ्रिलर मूवी के हिसाब से काफी ज्यादा हैं। इनमें से कुछ एक्शन सीक्वेंस की झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई है।
खबरें और भी
हालांकि अधिकांश सीन्स और जानकारी फिल्ममेकर्स ने 'टाइगर 3' के ट्रेलर में छुपा के रखी है। इस बात का खुलासा खुद 'टाइगर 3' के निर्देशक मनीष शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कर चुके हैं। ऐसे में ये साफतौर पर कहा जा सकता है कि 'टाइगर 3' में फैंस को एक्शन एक अलग लेवल पर दिखाई देने वाला है।
इन स्पाई थ्रिलर में भी दिखाए गए दमदार एक्शन सीक्वेंस
आने वाले 12 नवंबर को जब सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी, तब इसके धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस का फुल ऑन मजा फैंस उठा पाएंगे। लेकिन 'टाइगर 3' से पहले यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर 'पठान (Pathaan), वॉर (War) और टाइगर जिंदा है' में भी प्रशंसकों को शानदार एक्शन सीक्वेंस दिखने को मिले हैं।