Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Trailer: इतने मिनट का होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर, सलमान खान की फिल्म को CBFC से मिला ये सर्टिफिकेट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 02:08 PM (IST)

    Tiger 3 Trailer Timing बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म टाइगर 3 का लेकर फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही ...और पढ़ें

    जानिए टाइगर 3 के ट्रेलर की ये डिटेल्स (Photo Credit-Instagram)
    जानिए टाइगर 3 के ट्रेलर की ये डिटेल्स (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. इतने मिनट होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर
    2. इस दिन रिलीज होगा सलमान की मूवी का ट्रेलर
    3. सेंसर बोर्ड ने टाइगर 3 के ट्रेलर को दिया ये सर्टिफिकेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3 Trailer: डायरेक्टर मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 'टाइगर 3' के ट्रेलर डिटेल्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है,

    जिसके जरिए आप ये जानकारी हासिल कर पाएंगे की सलमान खान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मूवी का ये ट्रेलर कितने मिनट का है और सेंसर बोर्ड ने इस ट्रेलर को क्या सर्टिफिकेट दिया है।

    इतने मिनट होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर

    सलमान खान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर आने वाले 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर को लेकर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में तरण ने ये जानकारी दी है- ''फिल्म टाइगर 3 का ये ट्रेलर 2 मिनट 51 सेकेंड का होना वाला है।

    इतना ही नहीं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड की ओर से सलमान खान की मूवी के इस ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट प्रदान किया है।'' तरण की ओर से साझा किए गए इस अपडेट के बाद 'टाइगर 3' के ट्रेलर को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और हर कोई अब इस ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहा है।

    दिवाली पर होगा 'टाइगर 3' का धमाका

    बीता समय में सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी खास नहीं गुजरा रहा है। ऐसे में 'टाइगर 3' से सलमान को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान की 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

    खबरें और भी

    इससे पहले सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर फ्रेंचाइजी के पिछले दो पार्ट 'एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। मालूम हो कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' का एक मैसेज वीडियो और कई पोस्टर्स अब तक सामने आ चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- World Cup 2023: इंडिया Vs पाकिस्तान के मैच को लाइव देखने आ रहा है 'टाइगर-3', सलमान ने भेजा अपना एक और संदेश