यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लॉरेंस बिश्नोई और Salman Khan के विवाद के बीच सब्जी वाले की एंट्री, 5 करोड़ मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के सिकंदर सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देते हुए एक अनजान शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उसने लॉरेंस बि ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान से पांच करोड़ मांगने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
- जमशेदपुर पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने व्यक्ति को धर दबोचा
- सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति बेचता था सब्जी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। वह जहां भी जाते हैं, उनकी हिफाजत के लिए कम से कम 60 से अधिक सिक्योरिटी उनके साथ रहती है। काला हिरण शिकार मामले में 'सिकंदर' एक्टर को पिछले काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
इस बीच ही कुछ दिनों पहले एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को मैसेज करके सलमान खान (Salman Khan) को ये धमकी दी थी कि वह 5 करोड़ दें वरना उनका भी हश्र वह बाबा सिद्दीकी वाला ही कर देंगे। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई थी। अब इस मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है, सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कौन था जिसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी फिरौती?
एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले शख्स को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिम के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान से जुड़ा मैसेज मिलने के बाद उस अनजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच दुबई जाएंगे Salman Khan? इस जरूरी काम के लिए लिया फैसला
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में ट्रैक हुई थी। जमशेदपुर की लोकल पुलिस की मदद से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को पूरी छानबीन के बाद गिरफ्तार किया गया और उसे मुंबई लेकर आया गया है। सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स की पहचान शेख हुसैन शेख मौसिन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। वह सब्जी बेचने वाला है।
खबरें और भी
.png)
salman khan- Instagram
21 अक्टूबर को मांगी थी मैसेज करके माफी
ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप पर 18 अक्तूबर को एक धमकी भरा मैसेज रिसीव हुआ था, जिसमें लिखा था, "इस मैसेज को हल्के में मत लें, अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें पांच करोड़ रुपए देने होंगे। अगर वह पैसे नहीं देते हैं, तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।
salman khan- X Account
इस मैसेज के कुछ दिन बाद 21 अक्तूबर को उसी शख्स ने मुंबई पुलिस को एक मैसेज भेजा था और माफी मांगते हुए कहा था कि गलती से ये मैसेज चला गया है। सलमान खान इस वक्त बिग बॉस 18 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के साथ वह अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग भी कर रहे हैं। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में भी चुलबुल पांडे बनकर धमाल मचाएंगे।