विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan ने 20 बार मुन्नी को अपने हाथों पर थुकवाया था, Bajrangi Bhaijaan के को-एक्टर का खुलासा

Published: Sun, 28 Jun 2026 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:24 PM (IST)

मनोज बख्शी ने खुलासा किया कि सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर हर्षाली मल्होत्रा को अपने हाथ पर 20 बार थूकने दिया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और दयालु लोगों में से एक हैं और ये बात किसी से छुपी नहीं है। भाईजान हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाजिर रहते हैं। बाहर से सख्त दिखने वाले सलमान के अंदर एक नर्म दिल इंसान छुपा है।

इसका हाल ही में एक उदाहरण सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में उनके को-एक्टर रहे मनोज बख्शी ने दिया। मनोज ने साल 2015 में आई फिल्म में कुरैशी का रोल निभाया था। एक इंटरव्यू में मनोज बख्शी ने फिल्म से जुड़ी एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) कहानी शेयर की जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया।

यह भी पढ़ें- 'मैं अपनी शर्ट उतार...' डांस की रिहर्सल नहीं करते Salman Khan, स्टेप्स भूल जाने पर अपनाते हैं खास तरीका

बिलकुल भी नहीं हिचके सलमान

मनोज बख्शी ने बताया कि सलमान ने सेट पर मुन्नी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्टर हर्षाली मल्होत्रा के लिए बहुत ही नर्मी बरती। दरअसल सलमान ने हर्षाली मल्होत्रा के थूकने के लिए अपना हाथ 20 बार आगे किया था और जरा भी हिचके नहीं।

Salman (93)

मनोज ने कहा कि उस सीन में सलमान को देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि एक सुपरस्टार होने के बाद भी वह कितने रियल इंसान हैं। मनोज बख्शी ने ये सभी बातें 'द वी टी शो' नाम के पॉडकास्ट में कही। क्या था वो सीन और ऐसा क्यों करना पड़ा इस पर बात करते हुए मनोज बख्शी ने कहा- मुन्नी जब पाकिस्तान से भटककर भारत आ जाती है तो बजरंगी उसे अपने घर ले आता है।

सलमान को क्यों करना पड़ा ऐसा?

एक बार नॉन वेज देखकर वो एक्साइटेड हो जाती है। तो फिल्म में जो सीन है जिसमें मुन्नी बड़े चाव से चिकन खा रही है उसके लिए ये सब करना पड़ा। इस सीन के लिए डायरेक्टर कबीर खान ने इंस्ट्रक्शन दी थी कि मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा को कैमरे की ओर देखकर चबा-चबाकर नॉन वेज खाना है। मनोज बख्शी के मुताबिक, कभी-कभी ऐसा होता कि हर्षाली के मुंह में नॉन वेज का बड़ा पीस आ जाता, जिसे वह चबा नहीं पाती थी और मुंह भर जाता था।

Salman (94)

ऐसे में बार-बार सीन छोड़कर हर्षाली को थूकने ना जाना पड़े इसलिए सलमान ने अपना हाथ आगे किया और कहा थूक ले बेटा। फाइनल सीन शूट होने से पहले ऐसा करीब 20 बार हुआ। मनोज बख्शी ने कहा कि ग्रेटनेस है, तो है।

यह भी पढ़ें- गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे Salman Khan! मां सलमा की जमीन पर बनेगा 'भाईजान' का नया आशियाना