जंग नहीं, दिखेंगे जवानों के जज्बात; Salman Khan की 'मातृभूमि' की कहानी का सच, फिर होगा 'बजरंगी भाईजान' वाला जादू?
सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर अबतक काफी सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब इस फिल्म की कहानी के पीछे ...और पढ़ें

सलमान खान की मातृभूमि का असली सच आया सामने

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में लगे हुए हैं। एक तरफ बीते दिनों ही सलमान की आने वाली फिल्म का एलान हुआ तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि: मे वॉर इन पीस' में दिखने वाले हैं।
अब सलमान की इस फिल्म को लेकर अबतक खूब बातें हुए हैं। फिल्म की कहानी को लेकर भी कई बार चर्चा हुई है, लेकिन असल में सलमान की इस फिल्म की कहानी का असली सच क्या है। आइए हम आपको बताते हैं...
क्या वॉर पर ही आधारित है सलमान की 'मातृभूमि'?
दरअसल फिल्म के टीजर के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म असल में वॉर पर ही आधारित होगी। फिल्म में गलवान में हुई झड़प को दिखाया जाएगा और इसके अलावा फिल्म में इंडिया-चाइना की टेंशन पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सुबह 4 बजे Salman Khan ने अपने 'सुख' पर लुटाया प्यार, 60 साल के एक्टर का नया लुक देख फैंस इंप्रेस
हालांकि असल में फिल्म की कहानी का मकसद कुछ और है। दरअसल दैनिक जागरण को एक्सक्लुसिवली सलमान से जुड़े सोर्स ने ये जानकारी दी है कि फिल्म की कहानी भारत-चीन के संघर्ष और गलवान में हुई झड़प पर तो होगी, लेकिन फिल्म का पूरा फोकस वॉर पर नहीं होगा। इस फिल्म का असल में शांति का संदेश देना है और ये खुद सलमान ही चाहते हैं।
खबरें और भी
शांति का संदेश देगी सलमान की फिल्म
सूत्र ने इसको लेकर जानकारी दी और बताया कि सलमान कभी भी ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते हैं, जहां वॉर को ग्लोरिफाई करके दिखाया जाए। सूत्र ने बताया कि,
फिल्म का टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' से 'गलवान' और अब 'मातृभूमि: मे वॉर इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) तक भले ही बदला हो, लेकिन फिल्म की असल कहानी यही रही है, जहां जंग से ऊपर शांति है। 'मे वॉर इन पीस' यह लाइन सलमान के विजन को एकदम सही तरीके से दिखाती है। यह एक वॉर फिल्म कभी नहीं थी, बल्कि एक फौजी की जिंदगी, उसके दर्द, त्याग और उन खामोश लड़ाइयों की एक गहरी इमोशनल कहानी है, जो वो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ता है। फिल्म में सीमा पर तैनात रहने वाले उसी जवान की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है।
ये था सलमान का फैसला
इस फिल्म को लेकर सलमान ने पहले ही साफ कर दिया था कि उन्हें कोई टिपिकल वॉर फिल्म में काम नहीं करना है। सलमान इस बात को लेकर बिल्कुल साफ थे कि 'मातृभूमि' को एक अलग नजरिया पेश किया जाना चाहिए।
यह एक फौजी को इंसान के तौर पर दिखाने, उसकी भावनाओं, उसकी ड्यूटी और जंग की जो भारी कीमत चुकानी पड़ती है, उसके बारे में है। इसी को ध्यान में रखते हुए सलमान ने फिल्म के लिए हामी भरी और उन्हीं भावनाओं को पर्दे पर उकेरा है।
चीनी अखबार को टीजर से थी आपत्ति
आपको बता दें कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (पुराना नाम) का जब टीजर आया था तो चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।
चीनी अखबार ने दावा किया था कि, फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इसके बाद चीन का कहना था कि यह फिल्म भारत और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है। हालांकि बाद में मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म की कहानी असल में उस मुद्दे पर है ही नहीं, जिसकी बात की जा रही है।
अब सलमान खान के एक सोर्स की तरफ से साफ किया गया है कि असल में फिल्म की कहानी का सच क्या है। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitarngda Singh) नजर आएंगी और इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है, पर हां उम्मीद है कि शायद फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज हो।
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav की बेइज्ज्ती नहीं सह पाए सलमान खान, होस्ट ने किया था अपमान; अब 'भाईजान' ने दिया करारा जवाब