Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस रह गए दंग, बोले- 'अभी भी वही क्यूटनेस...', वीडियो वायरल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Jun 2021 03:20 PM (GMT+05:30)

    फिल्म में मुन्नी का रोल चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया है। आज हर्षाली काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ...और पढ़ें

    Photo Credit - Harshaali Malhotra Instagram Video Screenshot
    Photo Credit - Harshaali Malhotra Instagram Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी के अहम किरदार को कोई कभी भुला नहीं पाएगा। फिल्म में 'मुन्नी' का रोल चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया है। आज हर्षाली काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी क्यूट तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में वह अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखा रही हैं। यहां देखें वीडियो...

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

    एक्ट्रेस का दिखा ट्रांसफॉर्मेशन लुक : 

    हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले हर्षाली के बचपन की क्यूट फोटो दिख रही है, जिसमें वह ऑरेंज कार्डिगन पहने हुए, एक मैचिंग हेयर क्लिप के साथ दिखाई दे रही हैं। हवीं अगर इस वीडियो के दूसरे क्लिप की बात करें तो उसमें हर्षाली का न्यू लुक देखा जा सकता है। इसमें वह ब्लू एंड व्हाइट लहंगा पहने हुए मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं।  

      

    लिखा खास कैप्शन :

    इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षाली कैप्शन में लिखती हैं, 'बेबी और अब।' एक्ट्रेस के इस वीडियो में उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोग काफी हैरान हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नन्हीं सी दिखने वाली हर्षाली का लुक अब काफी बदल गया है। हर्षाली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इस पर कॉमेंट करते हुए क्यूट हर्षाली की तारीफें कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'बहुत प्यारा, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अच्छा मुन्नी।' एक लिखता है, 'अभी भी वही क्यूटनेस।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

    'सीटी मार' गाने किया था शानदार डांस :

    हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह सलमान खान  की फिल्म 'राधे' का हिट सान्ग 'सीटी मार'

    खबरें और भी