यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'यही नेपोटिज्म है...' Ibrahim Ali Khan की ट्रोलिंग के बीच Salman Khan के भांजे अयान का बयान हुआ वायरल
बॉलीवुड में नेपोटिज्म का विवाद काफी पुराना है। आए दिन इस पर फिल्म कलाकारों से बात की जाती है। फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारों ने भी इस मुद्दे पर बा ...और पढ़ें

HighLights
- नेपोटिज्म पर बोले सलमान के भांजे
- हाल ही में लॉन्च हुआ म्यूजिक वीडियो
- नेपोटिज्म हमेशा सिस्टम का हिस्सा था
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस समय वक्त अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं भाईजान ने हाल ही में दुबई में अपने भांजे अयान अग्निहोत्री (Ayaan Agnihotri) का नया गाना यूनिवर्सल लॉन्च किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी बीच उनसे बॉलीवुड के पुराने मुद्दे नेपोटिज्म पर सवाल किया गया था। आइए जानते हैं कि भाईजान के भांजे का इस पर क्या कहना है।
नेपोटिज्म के टैग पर अयान अग्निहोत्री की राय
दरअसल एक इवेंट के दौरान अयान अग्निहोत्री ने नेपोटिज्म के टैग के बारे में खुलकर बात की और इस पर वो क्या सोच रखते हैं ये भी साझा किया। वो कहते हैं, "सच कहूं तो मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं जानता हूं कि बहुत से लोग इस पर टेंशन लेते हैं, लेकिन मेरा पूरा विश्वास है कि इसे कॉन्टेक्स्ट से बाहर ले जाया गया है। यह सिस्टम शुरुआत से ही इंडस्ट्री में रहा है, चाहें वह शाही खानदान हो, व्यापारिक परिवार हो या राजनीतिक राजवंश हों।"
(2).jpg)
Photo Credit- Instagram
आगे उन्होंने ये भी कहा, "हम एक ऐसी संस्कृति से आते हैं जहां हमें अपने लोगों का समर्थन करना और अपने दोस्तों और परिवार का ख्याल रखना सिखाया जाता है। जब आप ऐसा करते हैं, तो इसे नेपोटिज्म कहा जाता है। यह कैसे उचित है? मुझे हकीकत में लगता है कि लोगों ने इस शब्द का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है और इसे पूरी तरह से संदर्भ से बाहर ले गए हैं।"
ये भी पढ़ें- Nadaaniyan के लिए Ibrahim Ali Khan को मिली ट्रोलिंग, तो Hansal Mehta ने एक्टर के माता-पिता को किया टारगेट?
परिवार के कारण करियर में मिली मदद
आगे अयान ने माना कि परिवार में बड़े कलाकारों के होने के कारण उन्हें अपने करियर में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा, "लेखकों, निर्देशकों और निर्माताओं से लेकर अभिनेताओं, फैशन डिजाइनरों और स्टाइलिस्टों तक, परिवार में हर किसी ने रचनात्मक क्षेत्र में कुछ न कुछ तलाशा है। इसलिए, यह सच में काफी एक्साइटिंग है। मुझे लगता है कि यह मेरे खून में है।"
खबरें और भी
(2).jpg)
Photo Credit- Instagram
कब रिलीज होगी सलमान खान की सिकंदर?
एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। साजिद नाडियावाला निर्मित फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, जगपति बाबू, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। फिल्म इसी साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। डेढ़ साल बाद एक्शन अवतार में सलमान खान दिखाई देंगे।