विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाई, तुम्हारे साथ...' प्रदीप रावत को याद कर इमोशनल हुए Salman Khan, नोट शेयर कर जताया दुख

Published: Wed, 05 Aug 2026 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:14 PM (IST)

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन

  2. सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर दी भावुक श्रद्धांजलि

  3. 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए एक्टर प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) का 74 साल की उम्र में 4 जुलाई, 2026 को निधन हो गया। उन्हें 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।

सलमान खान के साथ भी कर चुके हैं काम

5 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्म लगाना की पूरी टीम शामिल हुई। सलमान खान ने भी अपनी फिल्म 'बागी: अ रेबेल फॉर लव' के को-स्टार प्रदीप रावत के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बुधवार को सलमान (Salman Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक सीन शेयर किया और लिखा,'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए... भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

tcx.official_1785938970_3957064815207870524_1106256926

प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर का इलाज कराने के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य रावत हैं।

सिनेमा का जाना-माना चेहरा थे प्रदीप 

प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा थे और उनका करियर तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा था। उन्हें साल 2005 में आई तमिल फिल्म 'गजनी' में बेरहम विलेन का किरदार निभाने के लिए काफी पहचान मिली। उनके काम को इतना पसंद किया गया कि उन्हें 2008 में बनी हिंदी रीमेक में भी आमिर खान के अपोजिट वही रोल निभाने के लिए दोबारा लिया गया।

Pradeep

इससे पहले उन्होंने साल 2001 में आई लगान में भी उनके साथ काम किया था। वहीं कुछ दर्शक उन्हें पहले से बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत'से जानते हैं जिसमें उन्होंने द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- एक पिक्चर की वजह से हुआ था Sohail Khan और सीमा सजदेह का तलाक? भाई का दर्द देख Salman Khan ने खोल दिया राज

यह भी पढ़ें- नम आंखों के साथ महाभारत के 'अश्वत्थामा' का हुआ अंतिम संस्कार, आमिर खान सहित कई सेलेब्स ने दी विदाई