Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े पर्दे पर पहले भी 'सिकंदर' बन चुके हैं Salman Khan, बॉक्स ऑफिस पर चमका था किरदार या हो गया था फेल?

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 06:00 AM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में शामिल है। एक्टर अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों वह अपनी अ ...और पढ़ें

    सलमान खान इस फिल्म में सिकंदर नाम का किरदार निभा चुके हैं। (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान इस फिल्म में सिकंदर नाम का किरदार निभा चुके हैं। (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
    2. सिकंदर से पहले भी बड़े पर्दे पर एक्टर इसी नाम के किरदार में नजर आ चुके हैं
    3. फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार देखने को मिला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में चुनिंदा स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी एंट्री पर सिनेमाघरों में सीटियां बजती हैं। उनमें से एक सलमान खान (Salman Khan) भी है। एक्शन से लेकर रोमांटिक सीन्स को बखूबी से निभाने के लिए सलमान जाने जाते हैं। इन दिनों अभिनेता की सिकंदर फिल्म (Sikandar Movie) की खूब चर्चा चल रही है। हाल ही में मेकर्स ने मूवी से उनका दमदार टीजर जारी किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना हो गई। हालांकि, आज बात उनकी एक ऐसी फिल्म की कर रहे हैं, जिसमें उनके किरदार का नाम अपकमिंग मूवी के सिकंदर से मेल खाता है।

    सलमान खान ने साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, 1989 की मूवी 'मैंने प्यार किया' में उनके साथ भाग्यश्री की जोड़ी को पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक के बाद एक बड़ी हिट फिल्में दी। फैंस प्यार से उन्हें भाईजान के नाम से भी पुकारते हैं। सलमान की कई फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस साल ईद के मौके पर उनकी सिकंदर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    सिकंदर फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

    बॉलीवुड एक्टर सलमान के फैंस सिकंदर मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भाईजान की हर फिल्म को फॉलो करते हैं, तो आपको पता होगा कि वह इससे पहले भी पर्दे पर सिकंदर नाम के किरदार की भूमिका अदा कर चुके हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई थी और इसमें उनके अलावा फिल्मी दुनिया के कई पॉपुलर चेहरे देखने को मिले थे। फिल्म का नाम रेस 3 है। इसमें सलमान को दमदार एक्शन करते देखा गया। इतना ही नहीं, फिल्म में उनका स्टाइल और एक्शन सीन्स देखने लायक लगते हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Salman Khan के इस करीबी का हुआ निधन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    रेस 3 में सलमान के किरदार का क्या नाम था?

    रेस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह जैसे सितारों ने लीड रोल की भूमिका निभाई। इसमें सलमान खान के किरदार का नाम सिकंदर सिंह था, जो उनकी साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर से मेल खाता है। खास बात है कि सिकंदर में भी भाईजान को एक्शन करते हुए देखा जाएगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    पिछले साल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन उन्हें कैमियो रोल करते हुए देखा गया था। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले बात कर लेते हैं कि रेस 3 का कलेक्शन कैसा रहा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान स्टारर फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 294.98 करोड़ था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 213.33 करोड़ रहा था। वहीं, रेस 3 ने भारत में नेट कलेक्शन 166.40 करोड़ का किया।

    ये भी पढ़ें- 16 साल में इतनी बदल गई ये क्यूट बच्ची, Salman Khan की गोद में बैठकर पोज करती दिखीं Rasha Thadani