यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunny Deol की इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री, जानिए शूटिंग की इनसाइड डिटेल्स?
Sunny Deol Upcoming Movie फिल्म गदर 2 से धमाकेदार वापसी करने वाले अभिनेता सनी देओल का नाम आने वाली फिल्म सफर को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इन दिनों सन ...और पढ़ें

HighLights
- सनी देओल की 'सफर' में दिख सकते हैं सलमान खान
- इन मूवीज में नजर आएंगे सनी देओल
- सलमान ने इन एक्टर्स की मूवी में किया कैमियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan In Sunny Deol Movie: फिल्म 'गदर 2' से फिल्मी दुनिया में शानदार कमबैक करने वाले एक्टर सनी देओल को फैंस उन्हें आने वाले समय में कई मूवीज में देखना चाहते हैं। बीते समय से सनी देओल का नाम अपनी अपकमिंग फिल्म 'सफर' को लेकर लगातार सुर्खिंया बटोर रहा है।
अब इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि सनी की 'सफर' मूवी से सलमान का नाम क्यों जुड़ रहा है।
सनी देओल की 'सफर' में दिख सकते हैं सलमान खान
सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट एक्टर में से एक माने जाते हैं। फैंस के अलावा कई ऐसे फिल्म कलाकार हैं, जो सलमान को काफी पसंद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं असल जिंदगी में वे सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं। उनमें से एक एक्टर सनी देओल हैं, जिनके 'द बुल' एक्टर के साथ अच्छे संबंध हैं।
.jpg)
इस बीच खबर आ रही है कि सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सफर' में सलमान खान की एंट्री हो सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सनी की 'सफर' में सलमान कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि 12 और 13 जनवरी से मुंबई के महबूब स्टूडियो में 'सफर' की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि सलमान खान भी सनी देओल के साथ अपने कैमियो रोल के लिए शूट कर सकते हैं।
इन अभिनेताओं की फिल्मों में भी सलमान कर चुके हैं कैमियो
सनी देओल की फिल्म में सलमान खान की कैमियो के मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि इससे पहले सलमान खान एक्टर 'शाह रुख खान, अजय देवगन, रणबीर कपूर, वरुण धवन, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार' की मूवीज में कैमियो रोल कर चुके हैं।
खबरें और भी
सनी देओल की आने वाली फिल्में
बीते साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'गदर 2' से धमाकेदार वापसी करने वाले सनी देओल आने वाले समय में कई मूवीज में दिखाई देंगे। गौर करें सनी के वर्कफ्रंट की तरफ तो उसमें 'लाहौर 1947, बाप और सफर' के नाम शामिल हैं। खबर ये भी है कि डायरेक्टर नितीश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं।