Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुश्मन से बड़ा दोस्त! Salman Khan ने बॉबी देओल की 'बंदर' को किया प्रमोट, निर्देशक के भाई ने बुलाया था 'गुंडा'

    Updated: Fri, 08 May 2026 08:20 PM (IST)

    सलमान खान के लिए उनके दोस्त कितने मायने रखते हैं यह उन्होंने बॉबी देओल की 'बंदर' को प्रमोट करके एक बार फिर से साबित कर दिया है। उन्होंने सभी गिले-शिकव ...और पढ़ें

    सलमान खान ने प्रमोट की बॉबी देओल की बंदर/ फोटो- Instagram

    सलमान खान ने प्रमोट की बॉबी देओल की बंदर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि उनके लिए विवादों से बढ़कर उनकी दोस्ती है। नयनतारा संग अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता ने हाल ही में बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' (Bandar) का टीजर रिलीज होने के बाद उसका जमकर प्रमोशन किया है। इस दौरान उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ पुराने सारे गिले-शिकवे भी भुला दिए।

    'बंदर' के लिए सलमान खान का खास पोस्ट

    यह तो हम सभी जानते हैं कि कुछ साल पहले अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, इन सभी विवादों को परे रखकर भाईजान ने धर्मेंद्र के लाडले बेटे बॉबी देओल की 'बंदर' से जुड़ा एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, "बंदर का टीजर आ चुका है। बॉबी देओल स्टारर यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

    इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप ने संभाली है। जिस तरह से सलमान खान ने पुरानी कड़वाहट को साइड रखकर दोस्त बॉबी देओल की फिल्म को प्रमोट किया, फैंस उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सलमान सर हमेशा सबके साथ खड़े रहते हैं... लव यू भाईजान।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई टीजर प्रमोट कर रहे हैं, यह बात तब तक सही थी, जब तक मैंने ये नहीं देखा था कि फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप हैं।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    इस बात से थोड़े नाराज भी हुए भाईजान के फैंस

    एक तरफ जहां फैंस ने सलमान खान की दरियादिली की तारीफ की, तो वहीं कुछ फैंस इस बात से नाराज भी दिखे कि जब भाईजान की फिल्म आती है, तो कोई उसे प्रमोट नहीं करता। एक यूजर ने लिखा, "जब भी किसी की फिल्म और टीजर आता है, तो सलमान खान उसे जरूर प्रमोट करते हैं, लेकिन जब भाई की बात आती है, तो कोई उनकी मूवी प्रमोट करने आगे नहीं आता। इंडस्ट्री के उनके 'सो कॉल्ड फ्रेंड्स' कभी भी उनके साथ खड़े नहीं हुए हैं, लेकिन किसी को भी प्रॉब्लम हो, तो वह सबसे पहले साथ देते हैं। यही भाईजान और बाकी सबके बीच में डिफरेंस है।"

    अभिनव कश्यप ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

    जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, "वह किसी भी चीज में शामिल नहीं होते, उन्हें तो एक्टिंग में भी दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से तो बिल्कुल भी नहीं। वह काम पर आकर बस एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने की ताकत में ज्यादा दिलचस्पी है, लेकिन एक्टिंग में नहीं। वह गुंडा हैं और बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के बाप हैं। वह उस फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, जो इंडस्ट्री में 50 सालों से है। वह बदले की भावना मन में रखते हैं। अगर तुम उनकी बात नहीं मानते, तो वह पीछे पड़ जाते हैं।"

    खबरें और भी

    salman khan promote bobby deol bandar  (1)

    कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बंदर'?

    आपको बता दें कि 'बंदर' का टीजर 7 मई को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी एक टीवी स्टार की है, जिस पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संग दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेड्डी' के साथ टक्कर लेगी।