विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्‍या...सलमान खान ने कपिल शर्मा को दिया धोखा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 04 Sep 2015 04:11 PM (IST)

खबर है कि अाने वाले सप्ताह से कलर्स पर एक घंटे का शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ शुरू हो रहा है। ये कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का विकल्प कहा जा रहा है। अब भले ही दर्शक इस खबर से खुश हों, मगर कपिल शर्मा टेंश्‍ान में आ गए

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि अाने वाले सप्ताह से कलर्स पर एक घंटे का शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ शुरू हो रहा है। ये कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ का विकल्प कहा जा रहा है। अब भले ही दर्शक इस खबर से खुश हों, मगर कपिल शर्मा टेंश्ान में आ गए हैं। कपिल शर्मा के टेंशन का एक कारण यह भी है कि इस शो ने उनके मेहमान भी छीनने शुरू कर दिए हैं।

63 साल के हुए ऋषि, देखें पत्नी-बेटे के साथ कहां-कैसे मनाया बर्थडे

खबर है कि वीकेंड पर यह शो बतौर मेहमान सलमान खान की मौजूदगी में शुरू होगा। इससे पहले सलमान खान हमेशा ही अपनी फिल्म के लिए कपिल शर्मा के शो पर जाते थे, मगर फिल्म 'हीरो’ के प्रमोशन के लिए 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ पर जाएंगे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि ये कपिल शर्मा के लिए तगड़ा झटका है और एक तरह से ये भी कहा जा सकता है कि सलमान खान ने उन्हें धोखा दिया है। खैर, आपको बता दें कि इस नए शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिरी लिए गए हैं।

अनिल कपूर को पसंद आया बेटी का यह रोमांटिक वीडियो, आप भी देखें

कपिल शर्मा के लिए ये सारी मुश्किलें तब शुरू हुईं, जब उन्होंने अपने यूएस-कनाडा कॉन्सर्ट से पहले दो हफ्ते की छुट्टी ले ली थी। ऐसे में चैनल को काफी दिक्कत हुई। कहा भी जा रहा था कि अब यह शो बंद हो जाएगा, मगर ऐसा हुआ नहीं क्योंकि साजिद खान को शो होस्ट करने के लिए बुला लिया गया था। अब चर्चा है कि डेब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करूं’ के बाद कहीं वो फिर से गायब न हो जाएं, इसलिए चैनल विकल्प तैयार कर रहा है।