Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Viral Video: रश्मिका मंदाना के साथ जब सलमान खान ने 'सामी सामी' पर किया जोरदार डांस, फैंस बोले- कुछ हो जाएगा!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:48 AM (IST)

    Rashmika Salman Dance Viral Video रश्मिका मंदाना अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेस गुडबाय से हिंदी फिल्मों में पारी श ...और पढ़ें

    Salman Khan Rashmika Mandanna Sami Sami Dance Video. Photo- Instagram
    Salman Khan Rashmika Mandanna Sami Sami Dance Video. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान इस वक्त तेलुगु फिल्म गॉडफादर में अपनी एपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया में छाये हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार रात को रिलीज कर दिया गया, जिसमें सलमान की मौजूदगी का जश्न उनके फैंस मना रहे हैं।

    वहीं, सलमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया में इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ सामी-सामी गाने के स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान और साथ में क्यूट रश्मिका... फैंस के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। वीडियो पर कई फैंस ने फायर बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    श्रीवल्ली के साथ सलमान खान 

    यह वीडियो मुंबई में बुधवार रात हुए एक अवार्ड फंक्शन का है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ रश्मिका भी शामिल हुई थीं। यहां उन्हें सलमान ने मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन का अवॉर्ड दिया। पुष्पा- द राइज का सामी-सामी गाना काफी लोकप्रिय रहा था और इस गाने पर श्रीवल्ली बनीं रश्मिका के स्टेप्स काफी मशूहर हुई थे। फिल्म दिसम्बर में रिलीज हुई थी, मगर इसका असर आज भी सोशल मीडिया वीडियोज के जरिए सामने आता रहता है।

    गुडबाय से बॉलीवुड आ रही हैं रश्मिका

    फैंस को जल्द ही रश्मिका हिंदी सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं। पुष्पा एक्ट्रेस विकास बहल निर्देशित फिल्म गुडबाय से हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू कर रही हैं, जो 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह भी खूबसूरत संयोग है कि रश्मिका का डेब्यू अमिताभ बच्चन के साथ होगा। फिल्म एक परिवार की कहानी है। रश्मिका, बिग बी की बेटी के रोल में हैं। इनके अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका इससे पहले तेलुगु फिल्म सीता रामम में नजर आयी थीं, जिसमें दुलकर सलमान औक मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। यह फिल्म एक महीने बाद हिंदी में भी रिलीज की गयी थी। रश्मिका इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में दिखेंगी। यह स्पाई फिल्म है। हिंदी सिनेमा में रश्मिका की मौजूदगी को लेकर उनके हिंदीभाषी फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। 

    यह भी पढ़ें: OTT Movies October: मजा मा, कार्तिकेय 2, प्रे... अक्टूबर में आ रहीं बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: इतिहास में पहली बार बिग बॉस में हो रहे हैं ये तीन बड़े बदलाव, धुंआधार कमाई करेगा सलमान का शो!