Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जामनगर पहुंचे Salman Khan, ये सितारे भी बढ़ाएंगे रौनक

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:46 PM (IST)

    गुजरात के जामनगर में एक बार फिर बॉलीवुड का जमावड़ा लगने वाला है। प्री- वेडिंग के बाद अब अनंत अंबानी ( Anant Ambani) की बर्थडे पार्टी होने वाली है। जहा ...और पढ़ें

    जामनगर पहुंचे एक्टर सालमान खान, (X Image)
    जामनगर पहुंचे एक्टर सालमान खान, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के जामनगर में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है। इस बार सेलेब्स उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में रौनक बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंच भी गए हैं।

    सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट के नेशनल अवॉर्ड पर कंगना रनौत ने किया कटाक्ष, कहा- 'मुझे मिला सम्मान तो नाराज हो गई'

    जामनगर पहुंचे भाईजान

    सलमान खान का पहला वीडियो मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना से सामने आया। इसके कुछ घंटे बाद भाईजान जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। भाईजान एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

    कैजुअल लुक में नजर आए सलमान

    सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने कूल लगे। सलमान खान इससे पहले अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे और स्टेज पर डांस भी किया था। उनके साथ शाह रुख खान और आमिर खान ने भी मिलकर परफॉर्म किया था। तीनों खान को एक साथ एक मंच देखना फैंस के लिए अद्भुत नजारा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    ये सितारे भी होंगे शामिल

    सलमान खान के अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल होंगी। सभी सितारे बुधवार तक गुजरात पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।  

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत

    खबरें और भी

    प्री- वेडिंग में बॉलीवुड ने बढ़ाई रौनक

    मार्च में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट का ग्रैंड प्री- वेडिंग फंक्शन हुआ था। तीन दिनों तक चले इस सेलिब्रेशन में पूरा बॉलीवुड में पहुंचा था।   यहां तक कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग में ऑस्कर अवॉर्ड विनर रिहाना ने परफॉर्म किया था। उनके अलावा सिंगर एकॉन ने भी पार्टी में गाना गाया था।