'आप लोगों की तबीयत...', 60 साल के Salman Khan ने बीमार होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने तबीयत खराब होने की खबरों पर पहली बार रिएक्शन दिया है। फैंस उनको लेकर परेशान थे। ...और पढ़ें

सलमान खान ने तबीयत खराब होने की खबरों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने अपने हालिया अपीयरेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। क्लीन शेव लुक में सलमान को देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
वायरल वीडियोज में सलमान खान थके हुए और कमजोर लग रहे थे। यही वजह थी कि लोग उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताने लगे थे। अब इन खबरों पर 'दबंग' स्टार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
आधी रात को किया पोस्ट
सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आधी रात को पांच ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक में उन्होंने काउब्वॉय लुक कैरी किया है जिसमें 60 साल के अभिनेता हैंडसम लग रहे हैं। उनका सभी लुक स्वैग से भरा हुआ है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने इशारों-इशारों में अपनी तबीयत खराब होने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?" ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
View this post on Instagram
पैप्स पर भी हुए थे नाराज
बता दें कि इससे पहले भी जब सलमान खान हॉस्पिटल के बाहर देखे गए थे, तब भी लोगों ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी। तब अभिनेता ने पैपराजी को उन्हें हॉस्पिटल के बाहर पैप किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।
सलमान खान की आगामी फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास लाइन में कई फिल्में हैं। फिलहाल, वह दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक फिल्म है मातृभूमि (Maatrubhumi) जो अभी रिलीज डेट का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी ओर अभिनेता, वामशी पेडिपल्ली निर्देशित एक्शन थ्रिलर की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह नयनतारा के साथ नजर आएंगे।
सलमान खान की अन्य आगामी फिल्मों की लिस्ट...
- किक 2
- टाइगर वर्सेस पठान
- राज एंड डीके की अनटाइटल्ड मूवी
यह भी पढ़ें- 'आंखों में थकान और दुबला-पतला शरीर...' Salman Khan का वायरल वीडियो देख चिंता में डूबे फैंस, सेहत को लेकर उठे सवाल
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को Salman Khan ने दी थी वॉर्निंग, क्यों बोला-'रोते हुए मेरे पास मत आना'?