'Ramayana पर बात करो, न कि 4000 करोड़ के बजट पर...', Salman Khan ने रणबीर की फिल्म को लेकर किया रिएक्ट
अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने 4000 करोड़ की रामायणम् (Ramayana) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

सलमान खान ने रामायणम् को लेकर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
रामायणम् पर सलमान खान का आया रिएक्शन
फिल्म के बजट पर बात करना सलमान को नहीं पसंद
सलमान खान ने अपने कैरेक्टर को 'राम जैसा' बताया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) रिलीज हो गई है। दर्शक-क्रिटिक्स के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी नितेश तिवारी निर्देशत पौराणिक फिल्म की तारीफ की है। अब सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रामायणम् स्टार कास्ट, VFX और 4000 करोड़ के बजट को लेकर काफी चर्चा में रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद भी लोग VFX की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर और टीजर आउट होने के बाद इसके VFX को काफी ट्रोल किया गया था। अब सलमान का कहना है कि फिल्म के बजट और VFX को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए।
रामायणम् को लेकर क्या बोले सलमान?
सलमान खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने रामायणम् को लेकर बात की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अभिनेता ने कहा-
ये नरेटिव कि 4000 करोड़, VFX-VFX... मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। रामायणम् की चर्चा रामायणम् पर ही होनी चाहिए- राम, रावण, सीता और बाकी किरदार। रामायणम् मूवी की बात करनी है तो रामायणम् पर ही करो, ना कि इसके खर्च और VFX पर। राम के ऊपर बात करो, उसकी क्वालिटी पर।
"#Ramayana movie ke baat karni hai to Ramayana par karo, na ki cost of making or VFX par. Ram ke upar baat karo, uski quality par. #Maatrubhumi me jo hero hai usme sab qualities hai Ram jaise" - #SalmanKhan https://t.co/5b8zaKeKU0
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) November 6, 2026
सलमान खान ने कहा कि मातृभूमि में जो उनका कैरेक्टर है, वो पूरा राम जैसा ही है। वह बेस्ट बेटा, बेस्ट हसबैंड और बेस्ट पिता है।
कब रिलीज होगी सलमान की आगामी फिल्म?
महीनों तक अटकी रही सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। अपूर्व लखिया की फिल्म में वह पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर भी कुछ ही दिनों में जारी हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।