Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ''जेल में खुद किया बाथरूम साफ'', Bigg Boss OTT 2 के फिनाले में सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 05:58 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 मशहूर शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सोमवार को खत्म हो गया है। इस सीजन के विजेता एल्विश यादव रहें हैं जिन्होंने फिनाले में अभिषेक मल्हान को ह ...और पढ़ें

    जेल में रहकर सलमान खान ने किए ये काम (Photo Credit- Salman Khan Instagram)
    जेल में रहकर सलमान खान ने किए ये काम (Photo Credit- Salman Khan Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का बड़ा खुलासा
    2. जेल में खुद अपने काम करत थे भाईजान
    3. काले हिरण शिकार मामले में जेल जा चुके हैं सलमान

     नई दिल्ली जेएनएन: बीती रात फेमस शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का समापन हो गया है। इस सीजन के विनर एल्विश यादव रहे हैं, जिन्होंने फाइनल में अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान को मात दी है। वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश ने इस शो को जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरी ओर इस फिनाले की रात शो के होस्ट सलमान खान के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है। सलमान ने बताया है कि वह जेल में रहकर खुद अपना बाथरूम साफ रखा करते थे। आइए जानते हैं आखिर सलमान ने ये बात क्यों कही।

    जेल में खुद सारे काम करते थे सलमान

    बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर सलमान खान ने फिनाले की रात कहा है कि- ''इस बार घर में साफ-सफाई का ध्यान खासतौर पर रखा गया। पिछले अन्य सीजन के हिसाब से इस बार बिग बॉस के घर का बाथरूम भी काफी साफ रहा, जोकि अच्छी बात लगी। कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। हमें अपने सारे काम खुद करने चाहिए। मैं जब बोर्डिंग स्कूल में था तो अपने सब कुछ खुद ही किया करता था। इतना ही नहीं जेल में मैंने बाथरूम भी साफ किए हैं, मैं किसी से अपने काम को करने के लिए नहीं कहता था।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    बिग बॉस के मंच पर सलमान ने अपनी बात को जारी रखते हुए बताया कि पूजा भट्ट ने इस सीजन घर के बाथरूम की साफ-सफाई का ध्यान काफी अच्छे तरीके से रखा है, जो उन्हें काफी पसंद आया। इस तरह से सलमान ने ये खुलासा किया है, जब वो जेल में थे तो किस तरह से काम किया करते थे। मालूम हो कि काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान जेल की हवा खा चुके हैं।

    सलमान की 'टाइगर 3' का सबको इंतजार

    बीता समय बॉक्स ऑफिस के हिसाब से सलमान खान के लिए कुछ खास नहीं गुजरा है। इस साल रिलीज हुई एक्टर की 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म एवरेज साबित हुई। अब फैंस सलमान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि भाईजान की ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि टाइगर फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्में 'एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

    खबरें और भी