Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राकेश रोशन के कमरे के बाहर पटाखे फोड़ते थे शाह रुख खान और सलमान खान, को-स्टार ने कहा- किसी को सताना हो तो...

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 04:57 PM (IST)

    राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन में शाह रुख खान और सलमान खान ने साथ काम किया था। इस फिल्म में भले ही दोनों बहुत सीरियस नेचर के थे लेकिन असल जिं ...और पढ़ें

    शाह रुख और सलमान राकेश रोशन के साथ करते थे शरारत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाह रुख और सलमान राकेश रोशन के साथ करते थे शरारत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राकेश रोशन थे करण अर्जुन के डायरेक्टर
    2. सलमान-शाह रुख करते थे सेट पर शरारत
    3. एक्टर ने बताया फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और शाह रुख खान की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन आज भी एक क्लासिक कल्ट मूवी है। इस फिल्म की सफलता के चर्चे आज भी होते हैं। इस फिल्म में सलमान और शाह रुख की जोड़ी भी खूब पसंद की गई थी। फिल्म में जिस तरह दोनों साथ में गुंडे से लड़ते हैं, उसी तरह वे रियल लाइफ में भी क्राइम पार्टनर थे और सेट पर लोगों को परेशान करते थे। 

    फिल्मी गलियारों में यह किस्सा बहुत मशहूर है कि करण अर्जुन के सेट पर सलमान खान और शाह रुख खान मिलकर लोगों के साथ प्रैंक करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि दोनों ने फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के कमरे के बाहर पटाखे भी फोड़े थे और नकली बंदूक चलाकर लोगों को डराया भी था।

    राकेश रोशन के रूम के बाहर पटाखे फोड़ते थे सलमान-शाह रुख

    अब करण अर्जुन में सलमान खान और शाह रुख खान के साथ काम कर चुके एक्टर अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। रेडियो नशा के साथ बातचीत में एक्टर ने स्वीकार किया कि वाकई दोनों स्टार्स राकेश रोशन के रूम के बाहर पटाखे फोड़ते थे। बकौल एक्टर, "हां, हां। मैं कभी भी ऐसी जगहों पर नहीं जाता था जहां ऐसा होता था। किसी को सताना हो तो मैं दूर हू लेकिन हां दोनों खूब मस्ती करते थे।"

    यह भी पढ़ें- Bobby Deol ने ठुकराईं वो 5 फिल्में जिसने बाद में Box Office पर काटा गदर, शाह रुख-सलमान की मूवीज भी शामिल

    जॉनी लीवर भी देते थे मस्ती में साथ

    अशोक सराफ ने बताया कि सलमान खान और शाह रुख खान के साथ मस्ती में वह न सही लेकिन एक्टर जॉनी लीवर उनके साथ जुड़ जाते थे। उन्होंने कहा, "उनके साथ में जॉनी लीवर भी मिल जाता था। उसके साथ मैं भी फिर, मस्ती नहीं करता था पर होता था।" एक बार खुद राकेश रोशन ने भी इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान और शाह रुख उनके कमरे के बाहर नकली बंदूक चलाते थे।

    खबरें और भी

    Photo Credit - IMDb

    सलमान खानको आखिरी बार शाह रुख खान की फिल्म पठान में और SRK को भाईजान की टाइगर 3 में कैमियो रोल में देखा गया था। दोनों की फिल्म टाइगर वर्सेज पठान लाइनअप में है। मगर अभी तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Karan Arjun के 'शमशेर सिंह' का बेटा पिता की तरह नहीं बन पाया सिनेमा का सूरमा, TV शोज में कर चुका है काम