विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan ने मदर्स डे के मौके पर मां सलमा संग शेयर की खास तस्वीर, यूजर बोले- नजर ना लगे

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 14 May 2023 11:25 PM (IST)

Salman Khan Mother 14 मई को दुनिया भर में (Mothers Day 2023) मनाया जा रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने ...और पढ़ें

Salman Khan, Salman khan mother, Photo Credit Instagram
Salman Khan, Salman khan mother, Photo Credit Instagram

 

नई दिल्ली, जेएनएन।  Salman Khan Mother: रविवार यानी 14 मई को दुनिया भर में (Mother's Day 2023) मनाया जा रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी माओं के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर से लेकर सारा अली खान समेत कई सेलेब्स अब तक अपनी माओं को सोशल मीडिया पर विश कर चुके हैं।  वहीं अब सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर मां सलमा के साथ दो तस्वीरें साझा की है।  

मां सलमा के साथ सलमान ने शेयर की खास तस्वीर

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर मां सलमा खान संग दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो मां पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में वह मां को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरी फोटो में वो मां को किस करते दिखाई दे रहे है। इस फोटो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, मम्मी #HappyMotherDay

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

लोगों ने कमेंट्स में लुटाया प्यार

मां के साथ सलमान की इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स और यूजर ने कमेंट कर किया है। बिग बॉस 16 में नजर आ चुके अब्दु रोजिक ने कमेंट करते हुए लिखा, “आज और हमेशा ऊपर वाला सभी मां को खुश रखे.”। वहीं सिंगर अरमान मलिक, नील नितिन मुकेश और नेहा मलिक जैसे सितारों ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाया है। एक यूज ने लिखा, एकमात्र महिला जो किसी से भी ज्यादा सलमान की डिजर्व करती है।

सलमान खान का दबंग द टूर रीलोडेड

सलमान खान इन दिनों मुंबई से दूर कोलकाता में है। एक्टर कोलकाता में अपने  ‘द-बंग द टूर रीलोडेड’ के चलते पहुंचे है।  इस प्रोग्राम में उन्हें ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के अधिकारियों ने इनवाइट किया था। इससे पहले शाम को सलमान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस प्रोग्राम में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, पूजा हेगड़े, प्रभुदेवा, गुरु रंधावा समेत कई स्टार मौजूद रहे।

सलमान खान की आने वाली फिल्म

ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। वहीं अब एक्टर जल्द टाइगर 3 में नजर आएंगे। जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।