Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan: '35 साल 35 दिन की तरह बीत गए...', स्पेशल वीडियो शेयर कर सलमान खान ने फैंस को दिया ये मैसेज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 10:59 PM (IST)

    35 Years of Salman Khan बी-टाउन के दबंग खान यानी सलमान खान पिछले 35 सालों से लाखों-करोड़ों दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंडस ...और पढ़ें

    Salman Khan ने शेयर किया स्पेशल वीडियो। Photo- Instagram
    Salman Khan ने शेयर किया स्पेशल वीडियो। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। 35 Years of Salman Khan: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में 35 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1988 में सलमान खान ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज 35 साल बाद भी भाईजान का चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। हाल ही में, एक्टर ने फैंस को धन्यवाद करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    सलमान खान ने शेयर किया यादों से भरा वीडियो

    सलमान खान इंडस्ट्री में 'दबंग' कहे जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं। फिल्मों में उनके दमदार डायलॉग्स की तो बात ही कुछ और थी। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके 35 साल के करियर को अच्छे से दर्शाता है। वीडियो में सलमान के दमदार सींस के साथ उनके सदाबहार डायलॉग्स, जिसे सुन दर्शक झूम जाते हैं, वो सब देखने को मिल रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "35 साल 35 दिन की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।" सल्लू मियां का ये वीडियो देख उनके चाहने वाले बेहद खुश हो रहे हैं और उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

    सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वह अपनी जोया यानी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ टाइगर बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'टाइगर 3' (Tiger 3 Release Date) इसी साल 10 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी अहम भूमिका में हैं। 

    खबरें और भी

    बांग्लादेश में चला सलमान का जादू

    आखिरी बार सलमान खान को 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में दिखाई दिए थे। ये फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। हाल ही में, 'किसी का भाई किसी की जान' बांग्लादेश में रिलीज हुई है।

    इसमें सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल और जस्सी गिल समेत स्टार्स अहम भूमिका में नजर आए थे।