Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलीज से पहले ही Sikandar का धमाका, Salman Khan स्टारर फिल्म के टीजर ने 24 घंटे के अंदर रच दिया इतिहास

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 09:02 AM (GMT+05:30)

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 28 दिसंबर को सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर ने मात्र 24 ...और पढ़ें

    सिकंदर मूवी के टीजर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिकंदर मूवी के टीजर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अगले साल ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
    2. सलमान खान के साथ दिखेंगी रश्मिका मंदाना
    3. एआर मुरुगदास कर रहे फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सलमान खान (Salman Khan) सिनेमाघरों में धमाल मचा देते हैं। ईद या फिर दीवाली के मौके पर उनकी कोई न कोई फिल्म जरूर आती है। मगर 2024 में फैंस उनकी फिल्में देखने के लिए तरस गए। अब 2025 में सल्लू मियां पुराने स्वैग में लौटेंगे और ईद पर सिनेमाघरों को अपने एक्शन से दहला देंगे।

    जब से सलमान खान की सिकंदर फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से सलमान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महीनों से फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी। फाइनली 28 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक दिखाई गई और सल्लू मियां की दबंगई छा गई। उनका अवतार और डायलॉग ने फैंस को इंप्रेस कर दिया।

    टीजर में छा गए सलमान खान

    सिकंदर को लेकर दर्शकों के मन में कितना उत्साह था, यह टीजर के 24 घंटे के रिकॉर्ड से ही साफ पता चल गया है। सलमान खान के जन्मदिन के एक दिन बाद रिलीज हुए टीजर में सल्लू मियां ने एक डायलॉग बोला था, "सुना है कि बहुत से लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।" डायलॉग तो हिट रहा ही, इस एक मिनट के टीजर में अभिनेता का फुल ऑन एक्शन भी दिखाई दिया।

    यह भी पढ़ें- Sikandar ही नहीं, Salman Khan इन अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे तूफान, एक है ब्लॉकस्टर मूवी का सीक्वल

    Salman Khan Sikandar

    Photo Credit - Salman Khan Instagram

    24 घंटे में मिले इतने व्यूज

    सिकंदर के इस टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है। मात्र 24 घंटे के अंदर इस टीजर को 48 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सिकंदर को मिले इतने प्यार के लिए धन्यवाद किया है। निर्माता ने लिखा, "सिकंदर की जर्नी शुरू हो गई है और हम प्यार पाकर धन्य हो गए हैं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

    कब रिलीज होगी सिकंदर?

    एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही एक्शन थ्रिलर सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में सलमान खान हैं, जिनके अपोजिट रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) दिखाई देंगी। पहली बार रश्मिका 31 साल बड़े एक्टर सलमान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, नवाब शाह और सत्यराज जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Sikandar Teaser Out: ये होती है दीवानगी! Salman Khan के 'सिकंदर' के टीजर ने आते ही Youtube पर मचा दिया हंगामा