Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar First Look : हाथ में भाला...कानों में बाली; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन आएगा टीजर

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 07:55 PM (IST)

    सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। इस खास मौके पर मेकर्स ने एक दिन पहले भाईजान की फिल्म सिंकदर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में स ...और पढ़ें

    कल रिलीज होगा सिकंदर का टीजर (Photo: Instagram)
    कल रिलीज होगा सिकंदर का टीजर (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! सलमान खान (Salman Khan) स्टारर सिकंदर (Sikandar) का पहला लुक जारी हो गया है! इस फिल्म के जरिए पहली बार ए आर मुरुगादॉस और सलमान खान साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान का जो लुक है उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। साजिद नाडियावाला इस फिल्म के निर्माता हैं।

    भाईजान ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

    फिल्म का फर्स्ट लुक सलमान खान ने एक्स पर शेयर किया। सलमान ने 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक शेयर करते अपने X हैंडल पर लिखा, 'कल फिर मिलता हूं आपसे सुबह ठीक 11:07 बजे। कल 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होगा।' सलमान ने साथ में टीजर देखने का लिंक भी शेयर किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म का टीजर सलमान के 59वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज होगा। फैंस मेगा स्टार की पर्दे पर वापसी का और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan के हाथ लगी एक और एक्शन थ्रिलर, साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर ने किया कन्फर्म

    पोस्टर की डार्क थीम क्या कहती है?

    इस पोस्टर में सलमान का फेस सामने से नहीं बल्कि साइड फेस दिखाया गया है। उनका टफ लुक देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका रोल काफी दमदार होने वाला है। कानों में बाली और सूट-बूट पहने सलमान हाथ में भाला लिए नजर आ रहे हैं। वहीं इस लुक के बाद फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्सुक नजर आए। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बस इसी का इंतजार था। दूसरे ने लिखा- सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए। तीसरे ने लिखा- भाईजान

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    अब टीजर रिलीज कर एक्टर अपने बर्थडे के मौके पर फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं। कुल मिलाकर ये फिल्म दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होने वाली है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म अगले साल ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: 'वो बहुत खास हैं...' Sikandar के सेट पर बीमार पड़ गई थीं श्रीवल्ली, Salman Khan ने रखा पूरा ध्यान

    खबरें और भी