Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिकंदर' बनकर Salman Khan का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा जलवा? सेम टाइटल से आ चुकी हैं इतनी सुपरहिट

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 02:41 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। टीजर और गाने रिलीज होने के बाद से ही फैंस ...और पढ़ें

    सिकंदर टाइटल से आ चुकी है ये फिल्में (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर टाइटल से आ चुकी है ये फिल्में (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 को रिलीज होगी
    2. डायरेक्टर ने बताया कि सिकंदर रीमेक फिल्म नहीं है
    3. सिकंदर से पहले इस टाइलस के कई फिल्में आ चुकी हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर सलमान खान की फिल्म दिखाई जाती है, तो सिनेमाघरों में सीटियां और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के 2 साल बाद सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर जारी करने के बाद से ही एक्टर को दमदार अवतार में देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं। ईद 2025 को फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी।

    सिनेमा लवर्स जानते होंगे कि सिकंदर टाइटल नया नहीं है। जी हां, इस नाम से मिलती-जुलती फिल्में पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन सलमान खान की फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सिकंदर शब्द का अर्थ रक्षक या योद्धा से जोड़कर देखा जाता है। खैर, दबंग एक्टर की अपकमिंग फिल्म के रिलीज होने से पहले इससे मेल खाते फिल्मों के नाम जान लेते हैं।

    मुकद्दर का सिकंदर (1978)

    प्रकाश मेहरा की निर्देशित और निर्मित फिल्म मुकद्दर का सिकंदर साल 1978 में आई थी। पिक्चर में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नजर आए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, राखी गुलजार,अमजद खान, कादर खान, विनोद खन्ना और रेखा जैसे स्टार्स ने काम किया था। फिल्म की कहानी को लेकर बात करें, तो इसकी कहानी एक अनाथ और बेघर लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर व्यक्ति के घर पर काम करता है। स्टोरी में ट्विस्ट आता है, जब उसे अपने मालिक की बेटी से प्यार हो जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है।

    Photo Credit- IMDB

    ये भी पढ़ें- Salman Khan की Sikandar रीमेक या ऑरिजिनल? डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने उठाया सच से पर्दा

    जो जीता वही सिकंदर (1992)

    इस लिस्ट में आमिर खान स्टारर ‘जो जीता वही सिकंदर’ का नाम भी शामिल है। साल 1992 की इस फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा था। बात कहानी की करें, तो इसमें एक अमीर लड़का और एक गरीब लड़का दोनों ही एक लड़की को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। इतना ही, दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा एक प्रतिष्ठित साइकिल रेस तक पहुंच जाती है।

    खबरें और भी

    सिकंदर का मुकद्दर (2024)

    जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म सिकंदर का मुकद्दर साल 2024 में ओटीटी पर रिलीज हुई। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि मूवी की कहानी को सिनेमा की समझ रखने वालों ने पसंद किया है।

    सिकंदर-ए-आजम (1965)

    हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक रहे केदार कपूर की निर्देशित फिल्म सिकंदर-ए-आजम साल 1965 में आई थी। इसमें पृथ्वीराज कपूर और दारा सिंह जैसे अन्य मशहूर कलाकारों ने काम किया था।

    सिकंदर (2009)

    आईएमडीबी के मुताबिक, सिकंदर 2009 में बनी एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी को पीयूष झा ने लिखा है। इतना ही नहीं, इसमें निर्देशक के तौर पर भी उन्होंने ही काम किया है। स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में आर माधवन, संजय सूरी और आयशा कपूर को अहम भूमिकाओं में देखा गया है।

    Photo Credit- Instagram

    सलमान खान की सिकंदर क्या रीमेक है?

    सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने बयान जारी कर साफ किया है कि यह फिल्म रीमेक नहीं है। इतना ही नहीं, इसमें ऑरिजिनल कहानी को दिखाया गया है। फिलहाल फैंस तो फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- लुट गए रे बाबा! Salman Khan ने ढीली कर दी मेकर्स की जेब, Sikandar के लिए ली इतनी मोटी फीस, जानकर लगेगा झटका?