विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के घर विराजे 'इको फ्रेंडली' गणेश, प्रसाद में मिलेंगे ये खास मोदक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 17 Sep 2015 03:54 PM (IST)

देश भर में गणपति बप्‍पा की धूम मची है। सलमान खान के घर भी वो पधार चुके हैं। मगर इस बार उनकी बहन अर्पिता खान इको फ्रेंडली गणपति बप्‍पा घर लेकर आई हैं। जी हां, उन्‍होंने इसकी तस्‍वीर ट्विटर पर शेयर की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश भर में गणपति बप्पा की धूम मची है। सलमान खान के घर भी वो पधार चुके हैं। मगर इस बार उनकी बहन अर्पिता खान इको फ्रेंडली गणपति बप्पा घर लेकर आई हैं। जी हां, उन्होंने इसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। आप भी इसके दर्शन कीजिए।

इतना ही नहीं, इस बार सलमान खान के घर प्रसाद भी कुछ खास मिलने वाला है। इसका खुलासा भी अर्पिता खान ने ही किया है। उन्होंने इस बार प्रसाद के तौर पर एगलेस चॉकलेटी मोदक बनवाए हैं। घर पर आने वाले मेहमानों को यही प्रसाद में दिए जाएंगे। उन्होंने इन मोदकों की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की है। ये रहे चॉकलेटी मोदक, जो देखने में काफी टेस्टी लग रहे हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान के परिवार वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर में हर साल तीन दिन के लिए गणेश जी की स्थापना करते हैं। सलमान खान भी यह जिक्र करते रहते हैं कि उनके घर में नमाज भी अदा की जाती है और पूजा भी होती है।

पता है रितिक-सोनम ने किसके लिए किया 'धीरे धीरे' सॉन्ग, देखें वीडियो

वैसे सोनाक्षी सिन्हा इस बार के गणेशोत्सव को मिस कर रही हैं, क्योंकि वो अपनी फिल्म 'फोर्स 2' के लिए बुडापेस्ट में हैं। उनकी शूटिंग भले ही वहां टल गई हो, लेकिन वो यहां नहीं आ पा रही हैं। वो अर्पिता खान की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से ट्वीट पर पूछा कि क्या वो इस बार गणेश जी को मिस करेंगी तो उन्होंने कहा, 'हां, इन दिनों को मिस करूंगी। मैं अभी बुडापेस्ट में फिल्म के लिए आई हूं।'