Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान की बहन अर्पिता ने दी पार्टी, कटरीना, यूलिया समेत पहुंचे ये सभी सितारे, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Wed, 27 Dec 2017 06:55 AM (IST)

    इन तस्वीरों को देख कर यह कहा जा सकता है कि अर्पिता की यह पार्टी बेहद स्पेशल रही होगी! ...और पढ़ें

    सलमान की बहन अर्पिता ने दी पार्टी, कटरीना, यूलिया समेत पहुंचे ये सभी सितारे, देखें तस्वीरें
    सलमान की बहन अर्पिता ने दी पार्टी, कटरीना, यूलिया समेत पहुंचे ये सभी सितारे, देखें तस्वीरें

    मुंबई। सोमवार को देश भर में क्रिसमस फेस्टिवल की धूम रही। बॉलीवुड भी इसके जश्न में डूबा नज़र आया।  मीडिया पर दिन भर तमाम स्टार्स के शुभकामनाएं संदेश तैरते रहे। करण जौहर से लेकर शशि कपूर के घर की क्रिसमस पार्टी चर्चा में रही। लेकिन, इन सबके बीच सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान के घर जो क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें आईं हैं वह देखने लायक है! 

    आपको बता दें कि कई दिनों से इस पार्टी की तैयारी चल रही थी। अर्पिता ख़ान ने इस बार क्रिसमस को जमकर सेलिब्रेट करने का मन बनाया था। सोने पर सुहागा यह भी कि भाई सलमान ख़ान की फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है और साथ ही पति आयुष शर्मा भी अपनी डेब्यू फ़िल्म को लेकर काम शुरू कर चुके हैं। तो यह क्रिसमस अर्पिता के लिए एक ख़ास मौका बन गया। अर्पिता के बुलावे पर सलमान ख़ान परिवार के अलावा भी और भी कई सितारे इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ तो तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ अर्पिता की पार्टी में पहुंचे। 

    यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना ने दी क्रिसमस की पार्टी, बॉयफ्रेंड संग करिश्मा तो सोहा और सारा भी आईं नज़र, देखें तस्वीरें

    सलमान ख़ान का बड़ा ही स्पेशल रिश्ता है कटरीना से और इन दिनों वो कटरीना के साथ 'टाइगर ज़िन्दा है' में छाए हुए हैं, साथ ही यूलिया वंतूर जिसे सलमान की गर्ल फ्रेंड माना जाता है! यह दोनों इस पार्टी में नज़र आईं। 

    अरबाज़ ख़ान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका भी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे। मलाइका की बहन अमृता अरोरा भी अपने पति संग इस पार्टी में पहुंची थीं।  

    इस तस्वीर में आप सलमान को कार की पिछली सीट पर बैठे हुए देख सकते हैं, जबकि युलिया भी इसी कार में बैठतीं कैमरे में क़ैद हुईं!

    यह भी पढ़ें: करण जौहर के घर इन सितारों ने मिलकर मचाई क्रिसमस की धूम, देखें तस्वीरें

    इन तस्वीरों को देख कर यह कहा जा सकता है कि अर्पिता की यह पार्टी बेहद स्पेशल रही होगी! 

    खबरें और भी