Mahhi Vij संग नदीम का नाम जुड़ने पर भड़कीं Salman Khan की बहन, बोलीं- 'आप जैसे इंसान को भी बुरा...'
हाल ही में माही विज (Mahhi Vij) ने अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम (Nadeem) के लिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद दोनों का नाम जोड़ा जा रहा था। बीते दिन एक्ट् ...और पढ़ें

माही विज संग नाम जुड़ने पर नदीम के सपोर्ट में उतरीं सलमान की बहन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
नदीम के साथ जुड़ रहा था माही विज का नाम
नदीम को अब्बा बुलाती हैं माही विज की बेटी
माही विज और नदीम नहीं कर रहे हैं डेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जय भानुशाली (Jay Bhanushali) से तलाक के बाद एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम (Nadeem Nadz) के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने नदीम के लिए एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद लोगों ने दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया।
नदीम के साथ नाम जुड़ने पर माही विज ने एक वीडियो जारी करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया है और इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।
नदीम संग नाम जुड़ने पर फूटा माही का गुस्सा
माही विज ने बीती रात को एक पोस्ट के जरिए नदीम संग अपने डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक-दूसरे का नाम जोड़ने पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "जो कोई भी यह कर रहा है, मुझे ट्रोल करवा रहा है, सभी नकली फॉलोअर्स नरक में जाएं।"
View this post on Instagram
सलमान की बहन ने किया रिएक्ट
अब सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने नदीम को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और कहा कि कोई उन्हें बुरा-भुला बोल सकता है, ऐसी उन्हें उम्मीद नहीं थी। अर्पिता ने एक पोस्ट रीशेयर किया है जो माही और नदीम के रिश्ते पर है। इसके साथ नदीम को टैग करते हुए अर्पिता ने कैप्शन में लिखा, "नदीम, अगर आप जैसे किसी इंसान को भी बुरा-भला कहा जा सकता है, तो मुझे हैरानी होती है कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं।"
यह भी पढ़ें- 'नदीम और माही एक हैं...' तलाक के बाद Mahhi Vij ने अपने 'फॉरएवर' के लिए शेयर किया पोस्ट, बेटी ने बुलाया 'अब्बू'
क्या है माही विज और नदीम का रिश्ता?
माही विज ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए नदीम को अपना बेस्ट फ्रेंड, ताकत, परिवार और सेफ प्लेस बताया था। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि माही और नदीम एक हैं। बेटी तारा ने भी उन्हें अब्बा बुलाते हुए विश किया था। इसके बाद से ही दोनों का नाम जोड़ा जाने लगा।