Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan को एक और बड़ा झटका, शो कैंसिल होने के बाद IMDB पर धड़ाम से गिरी Sikandar की रेटिंग

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 01 Apr 2025 06:01 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान स्टारर Sikandar को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक थी लेकिन रिलीज के बाद इसे उम्मीद के मु ...और पढ़ें

    सिकंदर की कम हुई रेटिंग? (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर की कम हुई रेटिंग? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ईद के मौके पर रिलीज हुई थी सिकंदर
    2. सिनेमाघरों में सिकंदर की घटि लोकप्रियता?
    3. आईएमडीबी से फिल्म रेटिंग में आई गिरावट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती। ईद के खास मौके पर ‘भाईजान’ अपने फैंस के लिए ईदी लेकर आए हैं। अभिनेता की फिल्म ‘सिकंदर’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।

    खबरें आ रही थीं कि मूवी की घटती लोकप्रियता के चलते कई सिनेमाघरों में इसके शोज को रिप्लेस कर दिया गया है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच, मूवी को IMDb से एक बड़ा झटका लगा है। IMDb ने फिल्म की रेटिंग्स में भारी गिरावट दर्ज की है।

    मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद घटी रेटिंग?

    ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले विशेषज्ञों का मानना था कि यह फिल्म पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। हालांकि, फिल्म की धीमी शुरुआत और नकारात्मक समीक्षाओं के कारण, कुछ सिनेमाघरों में 'सिकंदर' के शो रद्द किए जाने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, मुंबई जैसे बड़े शहरों में शो रद्द होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    इसके अलावा, गौर करने वाली बात यह है कि 'सिकंदर' की IMDb रेटिंग में भी गिरावट आई है, जो दर्शकों के मिक्स्ड रिस्पॉन्स को दर्शाती है। दरअसल, रिलीज के दिन IMDb ने मूवी को 7.7 की रेटिंग दी थी, लेकिन अब इसे घटाकर 6.3 कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिकंदर' का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये था। ऐसे में मेकर्स को इससे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sikandar Screening: 3 दिन में ही सिमट गया सिकंदर का साम्राज्य, थिएटर्स में कैंसिल हुए Salman Khan की फिल्म के शो?

    सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ओपनिंग डे का आंकड़ा शेयर करते हुए बताया था कि मूवी ने पहले दिन 30.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें बदलाव संभव है। कहा जा सकता है कि फिल्म दूसरे दिन 30 से 32 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

    Photo Credit- Instagram

    वहीं, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने दूसरे दिन के आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिनों में सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' ने 105.89 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    'सिकंदर' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान खान 'संजय सिकंदर' नाम के एक शक्तिशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बदले, राजनीति और पारिवारिक इमोशन्स से भरी हुई है।

    कहानी तब मोड़ लेती है जब एक प्रभावशाली राजनेता का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है, और सिकंदर उसे रोकता है। इसके बाद, राजनेता और उसके गुंडे सिकंदर के खिलाफ साजिश रचने लगते हैं। इस संघर्ष में सिकंदर को अपनी पत्नी साईंश्री को खोना पड़ता है, जिससे वह बदला लेने की राह पर निकल पड़ता है।

    हालांकि, कहानी में नया कुछ खास नहीं है, लेकिन सलमान खान के स्टारडम और हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस की वजह से फिल्म को उनके फैंस पसंद कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 2: ये हुई ना बात! शुरू हुआ सिकंदर का असली तांडव, दूसरे ही दिन किया कारनामा