Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आंदोलन का हिंसक होना दुख की बात...', पेपर लीक और CJP प्रोटेस्ट पर पहली बार खुलकर बोले सलमान खान

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:16 PM (IST)

    सलमान खान ने दिल्ली में नीट पेपर लीक आंदोलन पर अपनी राय रखी है। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन किया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की वकालत ...और पढ़ें

    NEET को लेकर चल रहे आंदोलन में छात्रों के समर्थन में सलमान खान

    NEET को लेकर चल रहे आंदोलन में छात्रों के समर्थन में सलमान खान

    HighLights

    1. सलमान खान ने नीट पेपर लीक आंदोलन पर पोस्ट किया।

    2. छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का किया जोरदार समर्थन।

    3. भारत को विश्व का शिक्षा हब बनाने की बात कही।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपर को लेकर चल रहे आंदोलन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पोस्ट शेयर किया है।

    सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया, जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। '

    सलमान खान ने आंदोलन पर लिखा पोस्ट

    सलमान खान ने पोस्ट में लिखा, 'पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'

    सलमान ने आगे लिखा, 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है।'

    बॉलीवुड एक्टर ने लिखा, 'यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।'

    सलमान खान ने आगे लिखा, 'यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।'

    खबरें और भी

    सलमान का मानना है, 'यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।'

    सलमान ने भारत में शिक्षा के भविष्य को लेकर आगे लिखा, 'शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।'

    Salman Khan

    यह भी पढ़ें- 75 लाख का कर्ज लेकर बनाया था Shaktimaan, स्टाफ ने जुटाए थे पैसे; मजबूरी के कारण 8 साल बाद बंद करना पड़ा था शो