विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की SVC 63 में हुई दो कलाकारों की एंट्री, एक्शन थ्रिलर से चमकेगी किस्मत?

Published: Wed, 26 Aug 2026 10:33 AM (IST)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म एसवीसी 63 में दो नए कलाकारों की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की अगली फिल्म एसवीसी 63

  2. वामशी पेड्डीपल्ली फिल्म के डायरेक्टर

  3. कास्ट के साथ जुड़े ये दो नए नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेड्डीपल्ली संग बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग अनटाइल फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। कथित तौर पर एसवीसी 63 (SVC 63) से सुर्खियां बटोरने वालीं सलमान की इस मूवी को लेकर आए दिन लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं। 

अब खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) और नयनतारा स्टारर इस मूवी में इंडस्ट्री के दो नए कलाकारों की एंट्री हो गई है, जो इस एक्शन थ्रिलर का हिस्सा बने हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से फिल्मी सितारे हैं। 

एसवीसी 63 में नजर आएंगे ये दो कलाकार 

वामशी पेड्डीपल्ली की इस फिल्म में सलमान खान और नयनतारा के नाम की पुष्टि पहले ही चुकी है। पहली बार ये दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे, जिसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अब एसवीसी 63 को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जो इसकी कास्ट से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें- सुपर हीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी Raj & Dk की मूवी?

salman khan (1)

पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड मूवी में आपको अभिनेता रोनित रॉय और अभिनेत्री सीमा बिश्वास अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वामशी की इस मूवी के लिए सिनेमा की इन दोनों दिग्गज हस्तियों को अप्रोच किया गया है। ऐसे में रोनित और सीमा की एंट्री से इस फिल्म की कास्ट को और अधिक मजबूत मिल गई है। 

salmankhan (4)

हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल सलमान खान की इस आने वाली फिल्म की शूटिंग चल रही है, जो अभी कुछ समय के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि सेट पर सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी को हार्ट अटैक आ गया था। ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि परवेज अब खतरे से बाहर हैं और इस मूवी की शूटिंग फिर से चल पड़ी है। 

कब रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान और नयनतारा स्टारर इस मूवी के आधिकारिक टाइटल का एलान जल्द ही मेकर्स की तरफ से किया जाएगा। हालांकि, ये कन्फर्म हो चुका है कि सलमान की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में आएंगी स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पुलिस वैन रोकने वाली वायरल गर्ल? दर्शकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी