Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger Ka Message: शाह रुख खान की Jawan से निकला 'टाइगर 3' का कनेक्शन, इस मामले में फैंस ने की तुलना?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:42 PM (IST)

    Jawan-Tiger Ka Message सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बुधवार का टाइगर 3 एक लेटेस्ट मैसेज वीडिय ...और पढ़ें

    जवान से निकला 'टाइगर 3' का ये स्पेशल कनेक्शन (Photo Credit-Jagran)
    जवान से निकला 'टाइगर 3' का ये स्पेशल कनेक्शन (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. जानिए क्या है 'टाइगर 3' और जवान का कनेक्शन
    2. इस मामले में फैंस ने की सलमान खान और शाह रुख खान की तुलना
    3. 'टाइगर 3' में शाह रुख खान का कैमियो रोल

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Connection With Salman Khan Tiger 3 Ka Message: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर 3' का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह टाइगर 3 का लेटेस्ट मैसेज वीडियो है। बुधवार का सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' का ये शानदार वीडियो रिलीज कर दिया गया है।

    सोशल मीडिया पर इस समय में 'टाइगर 3' का मैसेज वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। इस बीच अब फैंस ने हाल ही में आई शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' से 'टाइगर 3' का कनेक्शन तलाश लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर 'टाइगर 3' और 'जवान' में फैंस ने क्या समानता खोजी है।

    जानिए क्या है 'जवान' से 'टाइगर 3' का कनेक्शन

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का लेटेस्ट मैसेज वीडियो रिलीज होने के साथ ही इस समय फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस बीच कुछ फैंस ने शाह रुख खान की मूवी जवान से टाइगर 3 की तुलना कर दी है,

    इसके पीछे वजह ये है कि टाइगर 3 के मैसेज वीडियो सलमान अपने नाम अविनाश सिंह राठौड़ का जिक्र करते नजर आ रहे हैं, इसे सुनकर फैंस को 'जवान' के विक्रम राठौड़ की याद आ गई है और इसी कारण से सरनेम को लेकर फैंस टाइगर 3 और जवान की तुलना कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर फिल्म टाइगर 3 और जवान को आपस में दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 

    खबरें और भी

    टाइगर 3 में शाह रुख खान का कैमियो

    बेशक 'जवान' और 'टाइगर 3' का आपस में कोई समानता नहीं है, लेकिन शाह रुख खान की 'पठान' का सलमान खान की इस मूवी के साथ गहरा नाता है। इस साल रिलीज हुई 'पठान' में हम सबने देखा की सलमान के कैमियो ने मूवी में जान फूंक दी थी और उस समय ये भी साफ हो गया था कि 'टाइगर 3' में पठान के रूप में शाह रुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। 

    ये भी पढ़ें- Oscars 2024: ऑस्कर में ये मलयालम फिल्म बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री, इस मुद्दे की कहानी दर्शाती है मूवी