Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: रिलीज से 4 दिन पहले Salman Khan की 'टाइगर 3' में हुआ बड़ा बदलाव, मेकर्स ने चला नया पैंतरा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 04:37 PM (IST)

    Tiger 3 Run Time यशराज बैनर तले बनी टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा दिन का समय बाकी नहीं रह गया है। इस बीच ...और पढ़ें

    टाइगर 3 को लेकर बड़ी खबर आई सामने (Photo Credit-Instagram)
    टाइगर 3 को लेकर बड़ी खबर आई सामने (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. रिलीज से पहले 'टाइगर 3' में हुआ ये बदलाव
    2. रन टाइम को लेकर मेकर्स ने अपनायी ये ट्रिक
    3. दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी टाइगर 3

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3 Run Time: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां लगातार सामने आ रही हैं। फिल्म की रिलीज में बहुत कम समय बाकी रह गया है, जिसके चलते फैंस में 'टाइगर 3' के लिए जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

    लेकिन फिलहाल 'टाइगर 3' को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जानकर यकीनन तौर पर आपको हैरानी होने वाली है।

    रिलीज से पहले 'टाइगर 3' में हुआ ये बदलाव

    बीते दिनों फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'टाइगर 3' के रन टाइम और सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट की बड़ी जानकारी साझा की थी। लेकिन अब रिलीज से महज 4 दिन पहले सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के रन टाइम में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस मामले को लेकर तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    तरण के मुताबिक- ''यशराज फिल्म्स ने रिलीज से पहले टाइगर 3 के रन टाइम में खास बदलाव किया है। फिल्म के रन टाइम में 2 मिनट 22 सेकंड की एक्स्ट्रा फोटेज को बढ़ाया गया है। 6 नवंबर को मूवी में ये चेंज किया गया है। अब सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 का टोटल रन टाइम 2 घंटा 36 मिनट हो गया है।

    जिसमें पहला हाफ 1 घंटा 10 मिनट 33 सेकंड और दूसरा हाफ 1 घंटा 25 मिनट और 27 सेकंड का रहेगा। बता दें कि 27 अक्टूबर को सेंसर बोर्ड से पास टाइगर 3 के U/A सर्टिफिकेट में इस मूवी रन टाइम 2 घंटा 33 मिनट 38 सेकंड का था।

    खबरें और भी

    टाइगर 3 रन टाइम डिटेल्स-

    • पहला हाफ- 1 घंटा 10 मिनट 33 सेकंड
    • दूसरा हाफ- 1 घंटा 25 मिनट और 27 सेकंड
    • एक्स्ट्रा फोटेज एड ऑन- 2 मिनट 22 सेकंड
    • टोटल रन टाइम- 2 घंटा 36 मिनट
    • CBFC सर्टिफिकेट- U/A

    रन टाइम को लेकर मेकर्स ने अपनायी ये ट्रिक

    तरण आदर्श की तरफ से मिली इस जानकारी के आधार पर 'टाइगर 3' के इस एक्स्ट्रा रन टाइम को लेकर मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि 12 नवंबर दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही 'टाइगर 3' में इस अतिरिक्त रन टाइम में क्या खास देखने को मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Advance Booking: दिवाली पर होगा 'टाइगर 3' का धमाका, धड़ल्ले से बिके Salman Khan की फिल्म के टिकट