Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan ने गलती सुधारते हुए Kiran Rao को दिया ये बड़ा ऑफर, क्या आमिर की एक्स वाइफ करेंगी स्वीकार

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 05:53 PM (IST)

    किरण राव की फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आम जनता के अलावा ये मूवी बॉलीवुड सेलेब्स भी देख रहे हैं और किरण के काम क ...और पढ़ें

    सलमान खान और किरण राव (Photo Instagram)
    सलमान खान और किरण राव (Photo Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान ने पिता के सथ देखी फिल्म 'लापता लेडीज'
    2. किरण राव को लेकर कर दिया था गलत पोस्ट
    3. अब गुरुवार को फिर भाई जान ने किया नया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) इन दिनों अपनी फिल्म  'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं। हर कोई डायरेक्टर किरण राव की फिल्म का तारीफ जो कर रहा है।

    ऐसे में देर रात सलमान खान ने भी किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' देखी और एक्स अकाउंट पर तारीक की। हालांकि, सलमान खान को ये तारीफ थोड़ी महंगी पड़ी और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट तक करना पड़ा और अब गुरुवार को एक नया पोस्ट साझा किया।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान ने किया 'लापता लेडीज' का रिव्यू, फिल्म की तारीफ करते हुए एक्टर से हुई ये चूक

    'लापता लेडीज' को लेकर सलमान का नया पोस्ट

    सलमान खान ने 14 मार्च गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर लिखा-  मैंने अभी किरण राव की लापता लेडीज फिल्म देखी।  वाह वाह किरण... मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया और मेरे पिता ने भी। इसमें बहुत शानदार काम है। मेरे साथ कब काम करोगी?

    सलमान खान से हुई थी ये बड़ी गलती

    बता दें, 13 मार्च की रात को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर किरण राव की फिल्म Laapataa Ladies को लेकर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था-  'अभी किरण राव की लापता लेडीज देखी। वाह वाह किरण। मैंने और मेरे पिता ने इस फिल्म को खूब इंजॉय किया।

    खबरें और भी

    आपके डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू के लिए भी बहुत सारी शुभकामनाएं। शानदार काम किया...मेरे साथ कम काम करोगी?'। इस पोस्ट में सलमान खान ने 'लापता लेडीज' को किरण राव की डेब्यू फिल्म बताया था। जबकि किरण सालों पहले अपना डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर चुकी हैं।

    लोगों ने किया भाईजान को ट्रोल

    इस वजह से सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए।  एक यूजर ने लिखा था- "धोबी घाट किरण की पहली फिल्म थी और यहां तक कि आपने उसके प्रीमियर में भाग लिया था"। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ड्रंक ट्विटिंग मत किया करो। 

    यह भी पढे़ं- 'सलमान खान के गुण दिख रहे हैं...', Malaika Arora के बेटे अरहान खान का बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो