Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉलीवुड में भी चलेगा Salman Khan का जादू? दुबई सेट से लीक हुआ वीडियो

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 10:26 AM (GMT+05:30)

    सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का हर किसी को इंतजार है। इस बीच एक्टर के एक वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। इन दिन ...और पढ़ें

    सलमान खान की हॉलीवुड फिल्म का वीडियो हुआ लीक (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान की हॉलीवुड फिल्म का वीडियो हुआ लीक (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं
    2. एक्टर की सिकंदर फिल्म का लोग इंतजार कर रहे हैं
    3. अब हॉलीवुड फिल्म के सेट से उनका वीडियो लीक हो गया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) का नाम उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनसे फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग सलाह भी लेते हैं। फिल्मों को लेकर उनकी समझ की अक्सर तारीफ की जाती है। हिंदी सिनेमा में वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब लग रहा है कि भाईजान हॉलीवुड में भी सिक्का चलाने की राह पर चल पड़े हैं। 

    बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। उनकी अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीते कुछ समय से एक्टर के हॉलीवुड डेब्यू की अटकलें चल रही थीं। अब शूटिंग सेट से उनका एक वीडियो लीक हो गया है, जिसने प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को दोगुना करने का काम किया है। 

    वीडियो में क्या देखने को मिला?

    अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो (Salman Khan Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें फिल्म के सेट पर धांसू अवतार में देखा जा सकता है। इस दौरान उनके गंभीर अंदाज ने लोगों को इंप्रेस करने का काम किया। आउटफिट की बात करें तो एक्टर ने सफेद रंग का कोट-पैंट और नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। इस दौरान वह एक सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    फिलहाल वीडियो से सलमान के किरदार से जुड़ा कोई हिंट नहीं मिला। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेगास्टार सलमान खान अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए सऊदी अरब में हैं। इसके बाद प्रशंसक तो फिल्म का नाम जानने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Bollywood Stars Lucky Charm: ओम की अंगूठी से लेकर पाकिस्तान से काजल मंगवाने तक, ये हैं स्टार्स की लकी चीजें

    खबरें और भी

    सलमान के अलावा कौन आएगा नजर?

    सलमान खान और संजय दत्त एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई पॉपुलर फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। अब माना जा रहा है कि दोनों हॉलीवुड फिल्म में साथ नजर आएंगे। बता दें कि इस थ्रिलर फिल्म में सलमान और संजय कैमियो रोल की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग सऊदी अरब में चल रही है। वीडियो लीक होने के बाद तो इस अपकमिंग मूवी की चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है। 

    Photo Credit- Instagram

    सिकंदर का कर रहे हैं फैंस इंतजार

    इस साल फैंस को सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का इंतजार है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रिलीज डेट की बात करें तो इसे ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Sikandar OTT Release: सलमान खान की फिल्म का कर रहे हैं इंतजार, सिनेमाघरों से पहले ओटीटी का रास्ता हुआ साफ