Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोन मैरो डोनेट करने वाले पहले भारतीय Salman Khan? बच्ची की जान बचाने के लिए उठाया था ये कदम

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 09:52 AM (IST)

    सलमान खान जितने बड़े स्टार हैं उतना ही बड़ा उनका दिल भी है। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलावा चैरिटी के लिए भी फेमस हैं। उन्हें अक्सर लोगों ...और पढ़ें

    सलमान खान ने डोनेट किया बोन मैरो
    सलमान खान ने डोनेट किया बोन मैरो

    HighLights

    1. बच्ची को डोनेट किया था बोन मैरो
    2. फिल्म सिकंदर में आएंगे नजर
    3. डॉक्टर ने किया कंफर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड के हाईस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इसके अलावा वो अपने सोशल वर्क और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के लिए खबरों में बने हुए थे। लेकिन सलमान खान काफी चैरिटी भी करते हैं जिसकी वजह से फैंस के दिल में उनके लिए एक विशेष स्थान है।

    एक बच्ची की बचाई जान

    दरअसल सलमान खान ये नेक काम करने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्होंने साल 2010 में एक बच्ची की जान बचाने के लिए अपना बोन मैरो डोनेट किया था। सलमान ने बोन मैरो डोनेट करने के लिए मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया (MDRI) में रजिस्टर किया था। अब 2010 की एक रिपोर्ट के मुताबिक MDRI के बोर्ड मेंबर रहे डॉक्टर सुनील पारेख ने जी न्यूज के हवाले से इस खबर को कन्फर्म किया है।

    यह भी पढ़ें: बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं Salman Khan के भांजे अयान अग्निहोत्री, एक्टर ने शेयर किया गाने का टीजर

    डोनेट करने के लिए आगे आए सलमान

    उन्होंने कहा था,"लोग बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे में मैं सलमान खान को आगे आने और इस मुद्दे को उठाने के लिए धन्यवाद देता हूं। चार साल पहले, सलमान ने पूजा नाम की एक छोटी लड़की के बारे में पढ़ा जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। एक्टर उसकी स्टोरी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने अपनी पूरी फुटबॉल टीम को भी डोनेट करने के लिए आगे आने के लिए कहा। लेकिन दुर्भाग्य से, वे सभी आखिरी समय में पीछे हट गए और केवल सलमान और अरबाज खान ही डोनेट करने के लिए आगे आए।"

    वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। इस फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट करेंगे जिन्हें गजनी जैसी फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। ये एक एक्शन पैक्ड मूवी है जिसमें रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अब सिंगल नहीं रहे भाईजान! वायरल वीडियो में दोस्त को किस करते नजर आए Salman Khan