यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे ने इवेंट में छुए Salman Khan के पैर, 'सिकंदर' एक्टर के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसने ...और पढ़ें

HighLights
- बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर
- सलमान खान के रिएक्शन ने जीता दिल
- वायरल हुआ एक्टर का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं, जिनके फैंस बच्चों से बड़ों तक लगभग सभी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। एक्टर की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। अब भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो लोगों को पसंद भी आ रहा है।
दरअसल, सलमान हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां एक बच्चे ने उनसे मुलाकात भी की। इस दौरान उस बच्चे ने स्टेज पर दबंग खान के पैर छुए। फिर भाईजान ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan का हाल देख फैंस को हुई उनकी सेहत की चिंता, बोले- जल्दी ठीक हो जाओ 'भाईजान'
बच्चे ने छुए सलमान के पैर
पैपराजी अकाउंट वरिंदर चावला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्टेज पर जाकर सबसे पहले 'सिकंदर' स्टार से गले मिलता है और उसके बाद उन्हें पेंटिंग दिखाता है, जिस पर भाईजान अपने ऑटोग्राफ भी देते हैं।
इसके बाद बच्चा जाने से पहले सलमान खान के पैर छूता है और ऐसे में भाईजान उसे उठाते हैं और एक बार फिर कसकर गले लगाते हैं। भाईजान के इस रिएक्शन ने फैंस का दिल छू लिया है। अब यूजर्स सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
खबरें और भी
लोगों को पसंद आया ये वीडियो
सलमान खान का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ब्यूटीफुल। वहीं, दूसरे ने कमेंट किया भाई। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी उनकी तारीफ की है।
इस मूवी में नजर आएंगे सलमान
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही मूवी 'सिकंदर' में दिखाई देने वाले हैं, जो अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी।