विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओरिजिनल नहीं सलमान खान की 'ट्यूबलाइट', हॉलीवुड से आई है

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 12:40 PM (IST)

'ट्यूबलाइट' की कहानी के केंद्र में दो भाई हैं। सलमान के किरदार को फिल्म में चीजें समझने में वक्त लगता है। इसीलिए उनका नाम ट्यूबलाइट है।

ओरिजिनल नहीं सलमान खान की 'ट्यूबलाइट', हॉलीवुड से आई है
ओरिजिनल नहीं सलमान खान की 'ट्यूबलाइट', हॉलीवुड से आई है

मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' लगातार खबरों में टिमटिमाती रही है। एनाउंसमेंट से लेकर हीरोइन की तलाश पूरी होने तक, हर डेवलपमेंट खबरों में जगह पाता रहा है, लेकिन अब जो ख़बर आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर खान डायरेक्टिड 'ट्यूबलाइट' ओरिजिनल फिल्म नहीं है। ये 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म 'लिटिल ब्वॉय' का रीमेक है। फर्क इतना है कि 'लिटिल ब्वॉय' की कहानी जहां एक पिता-पुत्र के बीच संबंधों पर आधारित थी, वहीं 'ट्यूबलाइट' की कहानी के केंद्र में दो भाई हैं। ये किरदार सलमान खान और सोहेल खान निभा रहे हैं। 'लिटिल ब्वॉय' एक वॉर फेंटेसी फिल्म है। सलमान के किरदार को फिल्म में चीजें समझने में वक्त लगता है। इसीलिए उनका नाम ट्यूबलाइट है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली2 चार बार देखने के बाद रामू ने ट्यूबलाइट पर किया ये कमेंट

अगर 'लिटिल ब्वॉय' की कहानी के मद्देनजर 'ट्यूबलाइट' को देखें, तो इसमें सलमान के किरदार का भाई यानि सोहेल युद्ध के दौरान गुम हो जाता है, और उनकी ज़िंदगी में झू झू के किरदार की एंट्री होती है। फ़िल्म का टीज़र गुरुवार को रात 9 बजे रिलीज़ हो चुका है और इसे देखने के बाद लिटिल ब्वॉय से इसकी समानता आप ख़ुद तय कर सकते हैं। लिटिल ब्वॉय का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं-

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज़, सुनिए क्या कह रहे हैं सलमान ख़ान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।