Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai नहीं, ये एक्ट्रेस बनती 'हम दिल दे चुके सनम' में Salman Khan की 'नंदिनी'

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM (IST)

    फिल्म Hum Dil Chuke Sanam ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया था। इस मूवी में सलमान खान Aishwarya Rai और अजय देवगन जैस ...और पढ़ें

    हम दिल दे चुके सनम के लिए इस एक्ट्रेस को मिला था ऑफर (Photo Credit-X)
    हम दिल दे चुके सनम के लिए इस एक्ट्रेस को मिला था ऑफर (Photo Credit-X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं। जल्द ही वह वेब सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार (Heeramandi) के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले अपने करियर में भंसाली हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) जैसी कई सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। 

    इस मूवी में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि इस मूवी में ऐश्वर्या के रोल के लिए 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को अप्रोच किया गया था। 

    मनीषा थीं हम दिल चुके के लिए मेकर्स की पहली पसंद

    28 साल पहले मनीषा कोइराला ने पहली बार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म खामोशी में काम किया था। इस मूवी में उनके साथ सलमान खान भी लीड रोल में नजर आए थे। हाल ही में ई टाइम्स से बातचीत के दौरान मनीषा कोइराला ने हम दिल दे चिके सनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

    मनीषा ने बताया है- खामोशी के बाद मेरी और संजय की बॉन्डिंग काफी अच्छी बन गई, जोकि आज भी कायम है। ऐसे में जब वह हम दिल दे चुके सनम बना रहे थे तो हमारी आपस में बातचीत भी हुई। मैं उस वक्त नेपाल में अपने जीवन का आनंद ले रही थी और तब मेरे पास इसके लिए ऑफर आया। 

    खबरें और भी

    लेकिन जीवन आपको एक नई दिशा की तरफ ले जाता है और दुर्भाग्यवश में हम दिल दे चुके सनम का हिस्सा नहीं बन पाई। सिर्फ ये ही नहीं शाह रुख खान की फिल्म देवदास के लिए भी संजय ने मुझसे संपर्क किया था। 

    हीरामंडी के जरिए मनीषा कोइराला की वापसी

    वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए अब मनीषा कोइराला लंबे समय बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में मनीषा का किरदार काफी अहम रहने वाला है, जोकि ट्रेलर देखने से मालूम पड़ रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Heeramandi के सेट पर इस वजह से कांपने लगी थीं मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली को शूटिंग से भेजना पड़ा था घर