Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Song Machade Tabahi Out: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 08:44 PM (IST)

    Song Machade Tabahi Out अलीजेह अग्निहोत्री ( Alizeh Agnihotri ) की आने वाली फिल्म फर्रे ( Farrey ) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था और आज मंगलवार ...और पढ़ें

    'मचादे तबाही' गाना रिलीज (Photo Credit X)
    'मचादे तबाही' गाना रिलीज (Photo Credit X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Song Machade Tabahi Out:   सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) भी अब फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म  'फर्रे'  (Farrey) से अलीजेह अपने कदम इंडस्ट्री में रखने वाली हैं, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है।

    हाल ही में  'फर्रे'  (Farrey) का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। सलमान खान ने खुद भांजी अलीजेह की फिल्म का गाने का लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया है।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने किया Alizeh Agnihotri की फिल्म को सपोर्ट, 'फर्रे' का ट्रेलर लिंक शेयर कर कही ये बात

     रिलीज हुआ 'फर्रे' का दूसरा गाना

    सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) की फिल्म मामा के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है। वहीं आज यानी मंगलवार को 'फर्रे' का दूसरा गाना 'मचादे तबाही' रिलीज हुआ है। इस गाने को फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अभिषेक दुबे ने लिखे हैं।

    गर्ल गैंग के साथ डांस करती दिखीं अलीजेह

    सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर गाने का लिंक शेयर किया है, जिसमें अलीजेह अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मच गई है तबाही। आप भी पार्टी में शामिल हो जाइए।' यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फर्रे कास्ट

    फिल्म 'फर्रे' में  अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर सोनी और नवीन येरनेनी जैसे स्टार्स शामिल है। अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है, जो इससे पहले 'जमात्रा' सीरीज के लिए काफी सराहना पा चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Farrey Trailer: सलमान खान की भांजी अलिजेह की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का ट्रेलर आउट, एग्जाम चीटिंग रैकेट की है कहानी